✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DEOGHAR: श्रावणी मेला को लेकर तैयारियां जोरों पर, डीसी ने आधी रात मेला क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:16:06 AM

देवघर(DEOGHAR): श्रावणी मेला अब नजदीक आ रहा है. इसको लेकर तैयारियां भी जोरों-शोरों से शुरू हो गई हैं. देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने देर रात्रि मेला क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के  देवघर टाउन थाना, बाबा मंदिर थाना का निरीक्षण कर स्टेशन डायरी, एफ.आई.आर पंजी, साफ-सफाई, रिकॉर्ड रूम, कम्प्यूटर कक्ष एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानों में किये गये इंतजामों की स्थिति का भी जायजा लिया. आगे उन्होंने श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के अलावा आम जनता से मधुर व्यवहार बरतने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें:

दस हजार रुपए घूस लेते एसीबी ने जेई को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

शिव गंगा और मंदिर क्षेत्र का किया भ्रमण

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शिवगंगा व मंदिर आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया. साथ हीं मंदिर समीप चल रहे केबलिंग के कार्यों का निरीक्षण करते हुए तय समय अनुरूप कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया. आगे उपायुक्त ने मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा बिन्दुओं के साथ विधि व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में मंदिर समीप अखंड कृतन करने वाले श्रद्धालुओं से उपायुक्त ने बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.