✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबा धाम में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां तेज, सुविधाओं और सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 3, 2026, 3:42:53 PM

देवघर (DEOGHAR): देवघर में आगामी 31 जुलाई से शुरू होने वाले मासव्यापी राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर झारखंड सरकार ने अभी से तैयारी तेज कर दी है. पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में देवघर परिसदन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि बेहतर प्रबंधन का उदाहरण भी बनना चाहिए.विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलार्पण करते है.श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवासन, पेयजल, चिकित्सा, स्नानागार और शौचालय जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार इस बार विशेष तैयारी कर रही है.

सरकार देवतुल्य श्रद्धालुओं के स्वागत और आतिथ्य के लिए पूरी तरह संकल्पित

इसी को लेकर आज देवघर परिसदन में दुमका और देवघर जिला प्रशासन के साथ पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने समीक्षा बैठक की. बैठक में संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार, देवघर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, एसपी प्रवीण पुष्कर, दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा, दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खरवार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.इसके अलावा सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, देवघर महापौर और जिला परिषद अध्यक्षा भी बैठक में शामिल हुए.बैठक के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार देवतुल्य श्रद्धालुओं के स्वागत और आतिथ्य के लिए पूरी तरह संकल्पित है उन्होंने कहा कि इस बार ऐसी व्यवस्थाएं की जाएंगी ताकि बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालु सुखद अनुभव और अच्छी स्मृतियों के साथ वापस लौटें.

फुट ओवरब्रिज का डीपीआर लगभग तैयार

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासन को इसी लक्ष्य के साथ काम करना है, ताकि श्रावणी मेला बेहतर प्रबंधन का उदाहरण बन सके.श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार खिजुरिया से बाबा मंदिर तक फुट ओवरब्रिज निर्माण की योजना पर भी काम कर रही है. मंत्री ने बताया कि प्रस्तावित फुट ओवरब्रिज का डीपीआर लगभग तैयार हो चुका है और इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा और समय लेने वाला प्रोजेक्ट है, लेकिन सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएगी ताकि आने वाले समय में कांवरियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिल सके.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:DeogharShravan Mela 2026Rajkiya Shravan MelaJharkhand GovernmentTourism Minister Sudivya KumarReview MeetingDeoghar PreparationReligious FestivalKanwar YatraAdministrative Preparation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.