✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सूबे में नगर निकाय चुनाव की तैयारी, धनबाद में प्रगणक का गठन कर सर्वे शुरू करने का निर्देश

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:01:50 PM

धनबाद(DHANBAD):  झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है.  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव ने सभी जिलों के उपायुक्त को पत्र लिखकर ओबीसी आरक्षण को लेकर डोर टू डोर सर्वे कराकर रिपोर्ट मांगी है.  31 दिसंबर तक धनबाद समेत सभी उपायुक्तों को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.  इसके आलोक में धनबाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है.  धनबाद की उपयुक्त सुश्री माधवी मिश्रा  ने वार्ड वार प्रगणक का गठन कर सर्वे शुरू करने का निर्देश दिया है. नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2024 के निमित्त पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण के लिए बुधवार को उपायुक्त  ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अंचल अधिकारियों को वार्ड वार प्रगणक का गठन कर सर्वे शुरू करने का निर्देश दिया. 

 उपायुक्त ने कहा कि धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद में अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के संबंध में वार्ड बार सूचना अद्यतन मतदाता सूची के आधार पर निर्धारित प्रपत्र 1 से 3 में एवं पिछड़े वर्गों की राजनैतिक स्थिति की जानकारी के लिए अनारक्षित वर्ग के विरुद्ध चुने गए अत्यंत पि छड़ा वर्ग/पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों की सूचना पिछले दो निर्वाचन के आधार पर निर्धारित प्रपत्र 4 से 5 में प्राप्त कर 31 दिसंबर से पहले पूरा करे. उपायुक्त ने कहा कि सभी अंचल अधिकारी शीघ्र वार्ड वार प्रगणक का गठन कर डोर टू डोर सर्वे शुरू कर निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करे. बैठक में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा मिश्रा, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी  मुकेश कुमार बाउरी, चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तथा सभी अंचल के अंचल अधिकारी मौजूद थे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadNikayChunawNirdeshCounting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.