✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दिल्ली में पक रही झारखंड विधानसभा चुनाव की खिचड़ी, आजसू नेता भी कर रहे शिरकत

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:28:43 PM

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी खिचड़ी पक रही है. दिल्ली में लगातार मंत्रणा हो रही है. सहयोगी दल आजसू के नेता भी दिल्ली में कैंप कर रहे हैं. सीट शेयरिंग पर विशेष रूप से चर्चा हो रही है. झारखंड के नेताओं के साथ भी बातचीत हो रही है. झारखंड में गठबंधन के तहत सीटों का तालमेल का अंतिम निर्णय केंद्रीय मंत्री अमित शाह लेंगे.

सुदेश महतो ने की हिमांता विश्वा सरमा से मुलाकात

झारखंड विधानसभा का चुनाव कुछ ही महीना के अंदर होने वाला है इसको लेकर वैसे तो सभी राजनीतिक दल तैयारी कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. झारखंड में सहयोगी दल आजसू के साथ गठबंधन है. सीट शेयरिंग पर अभी बातचीत चल रही है.आजसू की मांग पर सभी दृष्टिकोण से विचार किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार झारखंड में आजसू 10 सीटों की मांग कर रहा है. आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो ने सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा से मुलाकात की. चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. सीटों पर भी एक दूसरे ने अपने विचार व्यक्त किए.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आदित्य साहू को बुलाया

झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को बुलाया. वैसे आदित्य साहू तो दिल्ली में ही हैं. झारखंड में सामाजिक समीकरण पर भी चर्चा की गई. ऐसा महसूस हो रहा है कि 10 अगस्त तक भाजपा और आजसू के बीच सीटों का बंटवारा हो जाएगा.

Tags:jharkhand newsjharkhand assembly election 2019jharkhand assembly electionjharkhand vidhan sabhajharkhand electionjharkhandjharkhand vidhansabha electionjharkhand election 2019jharkhand vidhan sabha chunav 2019jharkhand vidhan sabha election 2019jharkhand election resultjharkhand electionsjharkhand vidhan sabha chunavjharkhand assembly pollsjharkhand election newsjharkhand vidhan sabha election resultjharkhand pollsjharkhand election 2024jharkhand vidhan sabha chunav opinion poll 2024 eclipsejharkhand vidha sabha electionjharkhand news livejharkhand election opinion polljharkhand assembly election 2024jharkhand me chunav kab haijharkhand vidha sabha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.