✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

घाटशिला उपचुनाव की तैयारी तेज: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को अंतिम सूची

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:12:00 AM

रांची (RANCHI) : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद होने वाले घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप 2 सितंबर को जारी कर दिया गया है. पात्र नागरिक 2 से 17 सितंबर तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इनका निपटारा 25 सितंबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 29 सितंबर, 2025 को किया जाएगा.

बता दें कि इस बार घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,51,367 मतदाता पंजीकृत हैं. इनमें 1,23,314 पुरुष, 1,28,050 महिला और 3 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं. इसके अलावा 2,648 दिव्यांग और 636 वरिष्ठ मतदाता भी सूचीबद्ध हैं. बेहतर सुविधा के लिए 12 नए मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं. मतदान केंद्रों की संख्या 291 से बढ़ाकर 300 कर दी गई है. मतदाता फॉर्म-6, 6ए, 7 और 8 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. यह आवेदन बीएलओ, एईआरओ और ईआरओ को निःशुल्क जमा किया जा सकता है. मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं. चुनाव विभाग ने जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 उपलब्ध कराया है.

रिपोर्ट-संतोष सिंह

 

Tags:Ghatsila by-election intensifyghatsila by-electionghatsila byelectionghatsila stationghatsilaghatsila vidhan sabha election result 2024ghatshila by electionghatsila hotelsghatsila mlaby election in ghatshilaghatshila by election updateghatshila election newsghatshila seat electionghatsila assembly constituency election result 2024ghatshila by election reporter talkghatshila vidhan sabha electionghatshila election coverageghatsila assembly constituencyghatsila vidhansabha seatProcess of special revision of voter list beginsfinal list on September 29

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.