✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में मतगणना की तैयारी पूरी, 23 नवंबर को प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:20:00 PM

दुमका (DUMKA) : दो चरणों में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 20 नवंबर को मतदान संपन्न होने के बाद सभी की निगाहें 23 नवंबर को होने वाले मतगणना पर टिकी है. दुमका जिला के सभी चार विधानसभा क्षेत्र का ईवीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में रखा गया है. इंजीनियरिंग कॉलेज को बज्रगृह बनाया गया है, जहां 23 नवंबर को मतगणना का कार्य होगा. सुबह 7 बजे से मतगणना का काम शुरू होगा. सबसे पहले जो मतगणना कर्मी हैं, उनका रेडमाईजेशन के जरिये मतगणना टेबुल तय होगा. उसके बाद उनका नाम व अन्य विवरण साफ्टवयेर के अंदर डाला जायेगा और उसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू किया जायेगा.

जिले के दुमका, शिकारीपाड़ा, जामा और जरमुंडी विधानसभा के वोटों की गणना के लिए 14-14 टेबुल बनाये गये हैं. सबसे ज्यादा जरमुण्डी में 22 राउंड तक मतगणना होगी. शिकारीपाड़ा विधान सभा के मतों की गिनती 19, जामा विधानसभा के मतों की गिनती 20 और दुमका विधान सभा के वोटों की गिनती 21 राउण्ड में पूरी होगी. साफ्टवयेर में इंट्री समय पर करने से रियल टाईम में मतगणना के प्रत्येक राउंड के नतीजे वेबसाईट पर अपडेट होते रहेंगे. पोस्टल बैलेट की भी गणना होनी है. इलेट्रोनिकिली ट्रांसमिटेड सिस्टम के तहत सर्विस वोटर के मतदान की भी गिनती की जानी है. मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है.

रिपोर्ट-पंचम झा

 

 

Tags:jharkhand election 2024jharkhand electionjharkhand election exit polljharkhand election 2024 livejharkhand assembly election 2024jharkhand assembly electionjharkhand election newsjharkhand newsmaharashtra election 2024jharkhand exit polljharkhand election resultjharkhand election result livejharkhand election final countjharkhand election results livejharkhand elections resultmaharashtra electionjharkhand election votingjharkhand electionsjharkhand election exit poll 2024jharkhand election voting livejharkhand exit poll livejharkhand exit poll resultharkhand assembly election 2024

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.