☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DUMKA BREAKING : आंगन में चल रही थी छठ की तैयारी, घर के अंदर किशोरी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

DUMKA BREAKING :  आंगन में चल रही थी छठ की तैयारी, घर के अंदर किशोरी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

दुमका(DUMKA): जिले के सरवा पंचायत के दुधनी स्थित शिवपुरी मोहल्ला में एक 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजन उसे लेकर दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया. 

किशोरी के पिता विनोद केवट ने बताया कि घर में छठ की तैयारी चल रही थी. घर के अलावा आस-पास के लोगों ने भी सूप डाला देकर छठ की जिम्मेदारी दी थी. काफी संख्या में सुप डाला होने के कारण मां ने बेटी को काम में हाथ बटाने को कहा था, जिससे नाराज किशोरी अपने आप को एक कमरे मे बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. काफी देर तक जब रूम का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन दरवाजा खटखटाने लगे, लेकिन जब दरबाजा नहीं खुला तो परिजन अनहोनी की आशंका से डर गए और दरवाजा तोड़कर जब कमरे में प्रवेश किया तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए. किशोरी फांसी के फंदे पर लटक रही थी. उसे उतार कर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पुलिस को दी गयी. वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. 

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Published at:30 Oct 2022 01:25 PM (IST)
Tags:DUMKA GIRL SUICIDEDUMKA NEWSDUMKA CRIME NEWSDUMKA GIRL DIEDSUICIDE IN DUMKAJHARKHAND NEWSCRIME IN DUMKAMURDER IN DUMKA
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.