✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियां शुरू, संस्था देगी निशुल्क सेवा, असमर्थों के घरों तक पहुंचाए जाएंगे पूजन सामग्री

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:14:41 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): लोक आस्था का महापर्व छठ आने ही वाला है. इस महापर्व की महिमा महान है. भगवान भास्कर की आराधना लोग बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ करते हैं. यह ऐसा पर्व है, जिसमें लोग बढ़-चढ़ कर सहयोग देते हैं. यही कारण है कि पर्व की तैयारियों में जमशेदपुर के एक नीजी संस्था "कोशिश एक मुस्कान लाने की" के कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. पर्व की तैयारियों को लेकर संस्था के सदस्यों की बैठक हुई. इसमें छठ वर्तियों की मदद के लिए कई फैसले लिए गए. हर साल की तरह इस साल भी यह संस्था छठ घाटों की साफ-सफाई, लौकी और गन्ना का निशुल्क वितरण और जरूरत मंदों के बीच पूजन सामग्री वितरण करने का काम करेगा. जो तीन चरण में किये जायेंगे.  

पहला चरण में होगी घाटों की साफ सफ़ाई 

पहला चरण में जमशेदपुर के छठ घाटों की साफ सफाई का निर्णय लिया गया है. जमशेदपुर के विभिन्न छठ घाटों की सफाई कोशिश संस्थान के सदस्य ही करेंगे. इसके अलावे जो छठवर्ती अपने घरों पर छठ पर्व मनाते हैं, उसके लिए जेसीबी मशीन से गड्ढा रूपी अस्थायी छठ घाट बनाने का काम भी करेंगे. मशीनों के जरिये साफ-सफाई, घाट तक आने वाले सड़कों के समतलीकरण, जरूरत के मुताबिक विभिन्न बस्तियों और कॉलोनियों में जेसीबी के माध्यम से अस्थायी छठ घाट का निर्माण किया जाएगा. 

दूसरा चरण में लौकी और गन्ना का निशुल्क वितरण

दूसरे चरण में नहाय-खाए की सुबह लौकी भात के दिन विभिन्न जरूरत मंद छठवर्तियों  के बीच निशुल्क लौकी और गन्ना का वितरण किया जाएगा.

तीसरा चरण में पूजन सामग्री वितरण 

तीसरे चरण में छठ पूजा से पहले जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री कम से कम मूल पर मात्र एक टोकन मुल्य पर पूजन सामग्री वितरण किया जाएगा. साथ ही 300 असमर्थ परिवारों के घर तक निशुल्क पूजन सामग्री पहुंचाया जाएगा. 

घाटों पर तैनात रहेंगे संस्था के वॉलेनतीरस 

लॉकडाउन हटने के बाद, इस साल छठ घाटों में अपार भीड़ जुटने की आशंका है. सरकार और जेएनएसी के द्वारा छठ घाटों पर जो व्यवस्था है वह तो रहेगी, इसके अलावे कोशिश, संस्था की ओर से भी छठ वर्तियों को सुविधा देने का काम करेगी. कोशिश संस्था, एक मुस्कान लाने का प्रयास के तहत विभिन्न समाजिक कार्य करती है. जिसके तहत इस बार छठ पूजा में 50 से अधिक सदस्य विभिन्न घाटों पर तैनात रहेंगे. संस्था ने अपनी ओर से निशुल्क मदद करने का फैसला लिया है.

सेवा ही एकमात्र उद्देश्य

इस महापर्व में भीक्षाटन कर पूजा करने और सेवा की भावना रहती है. संस्था के प्रमुख शिवशंकर सिंह ने बताया कि संस्था की और से ऐसे सेवा कार्यों का एकमात्र उद्देश्य है कि कोई जरूरतमंद परिवार आभाव में इस महापर्व को करने से वंचित ना रहे. 


रिपोर्ट: रंजीत ओझा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.