✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जनगणना-2027 की तैयारी तेज, हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, घर-घर सर्वे पर जोर

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 20, 2026, 8:13:50 PM

रांची(RANCHI): जनगणना-2027 के तहत चल रहे हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) और मकानों की गणना कार्य की प्रगति का बुधवार को अपर नगर आयुक्त सह नगर जनगणना पदाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विस्तृत निरीक्षण किया. यह अभियान 16 मई शुरू हुआ है और 14 जून 2026 तक जारी रहेगा. इसके तहत प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकानों, परिवारों और अन्य आवश्यक विवरणों का डेटा एकत्र कर रहे हैं.

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ने फील्ड में चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे की स्थिति का जायजा लिया और कार्यप्रणाली की समीक्षा की. उन्होंने मौके पर मौजूद प्रगणकों और सुपरवाइजरों से बातचीत कर उनके कार्य में आ रही तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं को समझा. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि फील्ड में काम कर रहे कर्मियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन को तय समयसीमा और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि सभी प्रगणक और सुपरवाइजर पहचान पत्र अनिवार्य रूप से पहनें और प्रत्येक घर तक पहुंच बनाकर शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करें.

अपर नगर आयुक्त ने साफ कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि ड्यूटी में ढिलाई बरतने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 और जनगणना नियमावली 1990 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि जब भी जनगणनाकर्मी उनके घर पहुंचे, तो वे सही और पूर्ण जानकारी देकर सहयोग करें, ताकि जनगणना-2027 का कार्य पारदर्शी, सटीक और समय पर पूरा किया जा सके.

 

Tags:Census 2027 House Listing OperationHLO Census SurveyCensus 2027 HDoor to Door Census SurveyHouse Enumeration Work CensusCensus Field Survey Monitoring

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.