टीएनपी डेस्क(TNP DESK): राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है. पूरी संभावना है कि एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत जाएंगी. उनके मुकाबले विपक्ष के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में हैं. पूरे देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ. संकेत के हिसाब से द्रौपदी मुर्मू को भारी वोट मिले हैं.
इधर द्रौपदी मुर्मू के गांव ओडिशा के रायरंगपुर में जश्न की तैयारी है.पिछले 2 दिनों से लोगों में बांटने के लिए लड्डू बन रहे हैं. भुवनेश्वर से लगभग 290 किलोमीटर दूर इस गांव में लोग जश्न की भव्य तैयारी कर चुके हैं. महज नतीजों के ऐलान का इंतजार हो रहा है.उसके बाद ढोल बाजे के साथ जश्न मनाया जाएगा. इधर, झारखंड में भी पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की संभावित जीत को लेकर भाजपा के लोग जश्न की तैयारी में हैं.
