✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में 4 फरवरी को अमित शाह के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, जानिए क्या होगा गृह मंत्री के कार्यक्रम का रोडमैप

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:18:04 PM

देवघर (DEOGHAR) : देश के गृह मंत्री दो दिवसीय दौरे पर 4 फरवरी को बाबा नगरी देवघर आ रहे हैं. इसको लेकर भाजपा द्वारा पूरे जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. भव्य स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक तोरण द्वार लगाया जा रहा है. अमित शाह के कार्यक्रम के बारे में स्थानीय विधायक और पार्टी के जिला अध्यक्ष नारायण दास ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उनके जिलाध्यक्ष बनने के बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी भी आए और अमित शाह जी भी आ रहे हैं. इसके साथ ही देवघर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी आयोजित हुई.

अमित शाह का कार्यक्रम का रोडमैप

4 फरवरी को विशेष विमान से सुबह 11:45 में वह दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट उतरेंगे जहां पार्टी नेताओं,स्थानीय प्रशासन द्वारा इनका स्वागत किया जाएगा. उसके बाद अमित शाह बाबा मंदिर जाएंगे जहां 12:15 बजे से लेकर 12:45 तक बाबा मंदिर में रहकर बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे. पूजा अर्चना करने के बाद वह मैहर गार्डन जाएंगे जहां दोपहर का लंच करेंगे. लगभग 2:00 बजे वह होटल से निकलकर जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया जाएंगे जहां इफको नैनो फर्टिलाइजर प्लांट का आधारशिला रखेंगे. लगभग डेढ़ घंटे तक वह जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में रहेंगे और पार्टी द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली में संताल परगना के सभी जिलों के पार्टी नेता और कार्यकर्ता का महा जुटान होगा. वहीं से आगामी लोकसभा का इनके द्वारा संथाल साधने के लिए बिगुल फूंका जाएगा. रैली के बाद वह सीधा रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ जाएंगे जहां लगभग सवा घंटा समय बिताएंगे. वे रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह वापस होटल जाएंगे जहां शाम को पार्टी कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे. बैठक के बाद मैहर गार्डन में ही अमित शाह रात्रि विश्राम करेंगे. फिर अगली सुबह 5 फरवरी को सुबह 10:20 पर विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता दिन-रात एकजुट किए हुए है. वही इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित पार्टी की रैली को संबोधित करने के लिए विशाल मंच का निर्माण कराया जा रहा है. गृह मंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्था कर ली गई है. सुरक्षा से लेकर यातायात तक सभी संबंधित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा दंडाधिकारी की प्रतीनियुक्ति की जाएगी. जिलाध्यक्ष नारायण दास ने बताया कि प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक रैली की तरह ही गृह मंत्री अमित शाह का नागरिक अभिनंदन और रैली होगी.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:Home Ministe amit shah deoghar visitdeoghardeoghar newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.