✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रिम्स में मरीजों की मुश्किल होगी आसान , अगले हफ्ते शुरु हो जाएगा 50 बेड वाला न्यूरोसर्जरी वार्ड, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे उदघाटन   

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:22:42 AM

टीएनपी डेस्क (Tnp desk):- राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में नए न्यूरोसर्जरी वार्ड को अगले सप्ताह शुरू करने की तैयारी की जा रही है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता इसका उद्घाटन करेंगे. इस  वार्ड में न्यूरो के मरीजों के लिए कई तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी. मरीजों को विशेष तरह का ख्याल भी रखा जाएगा. बताया जा रहा है कि इसका उदघाटन के लिए 25 जनवरी का समय निर्धारित किया गया है. 

50 बेड चिन्हित 

अगले  हफ्ते न्यूरोसर्जरी वार्ड शुरु करने को लेकर जोर शोर से  सभी लोग लगे हुए हैं. इसे लेकर मंगलवार को रिम्स में बने अस्थायी कोविड अस्पताल में लगे बेड का निरीक्षण किया गया. वैसे इन बेडो का रिम्स निदेशक, अधीक्षक व उपाधीक्षक ने मुआयना किया और 50 बेड चिन्हित किए हैं.  जिसे नए न्यूरोसर्जरी वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा.यह वार्ड पुराने इमरजेंसी के पास बना है, जहां पर न्यूरो के मरीजों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गई है. साथ ही इसी वार्ड में माइनर ओटी का भी इंतजाम किया गया है.  यह विभाग भी डा. सीबी सहाय की निगरानी में चलेगा, जहां पर गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा

स्वास्थ्य मंत्री करेंगे  उदघाटन 

रिम्स निदेशक डा. राजीव गुप्ता ने बताया कि इस वार्ड का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा कराया जाना है. जिसकी तारीख 25 जनवरी तक का समय निर्धारित किया जा सकता है.  इसकी जानकारी भी मंत्री जी को भेज दी गई है, वहां से जैसे ही तिथि की जानकारी मिलती है उसके बाद इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा
मालूम हो कि रिम्स में सबसे अधिक मरीजों की संख्या न्यूरोसर्जरी विभाग में है. यहां पर 25 प्रतिशत मरीजों का इलाज जमीन पर किया जाता है. बेड फुल रहने की वजह से सभी मरीजों को जगह नहीं मिल पाती है. 50 अतिरिक्त बेड बनने से राज्य के दूर दराज से आए मरीजों को काफी सुविधा हो जाएगी. 

Tags:Rims newsRims news latestranchi rims new newsranchi rims 50 bed neurosurgery ward will startranchi rims 50 bed neurosurgery wardranchi rims 50 bed neurosurgery ward will start soonbanna gupta rims

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.