✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

स्वतंत्रता दिवस 2022 को लेकर गुमला में तैयारी तेज, उपायुक्त ने दिए कई दिशा-निर्देश

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:35:01 AM

गुमला(GUMLA): देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. 15 अगस्त को इस साल आजादी के 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे. इसे लेकर हर जगह तैयारी की जा रही है. आजादी के इस अमृत महोत्सव को बेहतरीन रूप से मनाने के लिए गुमला में भी स्वतंत्रता दिवस 2022 के आवश्यक तैयारी की जा रही है. इन्हीं तैयारियों के लिए आज उपायुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में जिले में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

बैठक में स्वतंत्रता दिवस के आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित कई विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सर्व सहमति से उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा प्रमुख/विशिष्ट स्थानों पर झंडोत्तोलन का भी समय निर्धारित किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जिला प्रशासन की टीम एवं नागरिक एकादश (संस्थान, मीडिया, जनप्रतिनिधि, आदि) की टीम के बीच फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जिसका आयोजन उपविकास आयुक्त के स्तर से किया जाएगा. साथ ही इस कार्यक्रम की शुरुआत तथा समापन दिव्यांग एंबेसडर के द्वारा की जाएगी. इसके अलावा मंच में बैठने की व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने का भी निर्देश दिया गया.

प्रखण्ड स्तर पर पदाधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित

इस वित्तीय वर्ष (अप्रैल से अगस्त 2022) में जिले और प्रखंड स्तर में बेहतरीन कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को जिला और प्रखंड स्तर पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा. इस कार्य के लिए उपविकास आयुक्त और अपर समाहर्ता को इसकी सूची प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया. साथ ही महत्वाकांक्षी योजनाओं में सर्वश्रेष्ठ पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा.

चलाया जाएगा हर घर झंडा अभियान

75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर "हर घर झंडा" अभियान चलाया जाना है. इस अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी, कर्मी, किसी संस्था के सदस्य आदि को भी श्रेणियों के आधार पर बेहतरीन 2 को सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा परेड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टीम के कमांडर को भी सम्मानित करने का निर्देश दिया गया. इस वर्ष विद्यालय के बच्चों की टीम द्वारा परेड किया जाएगा, जिसके लिए विद्यालयों की सूची तैयार करने और उनके द्वारा दिए जाने वाले योगदान के विषय में निर्णय लेने का निर्देश दिया गया. इस दौरान स्वतंत्रता समारोह हेतु विधि व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, विधिवत व्यवस्था, आदि जैसे विषयों पर भी चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.