✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गर्भवती महिला के साथ पहले की मारपीट, फिर अपने ही निजी क्लिनिक में करवाया गर्भपात,पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:37:50 PM

देवघर(DEOGHAR): देवघर के मधुपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है. तीन माह के बच्चे को गर्भ में पाल रही महिला के ससुराल वालों ने पहले उसके पेट मे लात मारकर गर्भ को नष्ट किया फिर अपने ही निजी क्लीनिक में ले जा कर उसका गर्भपात करवाया. इसके बाद पीडित महिला को शारिरिक परेशानी शुरू हो गई. गर्भ में पल रहे बच्चे का गर्भपात होना कहीं से भी उचित नहीं मानती हुई पीड़ित महिला ने महिला थाना में मामला दर्ज करवा कर दोषियों पर कार्यवाई की मांग की है. 

चौथा बच्चा ससुराल वाले को गवारा नहीं था

मधुपुर थाना क्षेत्र के तिलैया टांड़ की रहने वाली रौनक परवीन ने महिला थाना में ससुराल वालों पर कुकृत्य करने का मामला दर्ज कराया है. मामले में महिला ने बताया कि उसके गर्भ में उसका चौथा बच्चा पल रहा है जिसको लेकर ससुराल वालों को गवारा नहीं है. महिला ने अपनी सांस ,ननद और बहनोई पर आरोप लगाया है कि उसके गर्भ में पल रहे तीन माह के बच्चे को 10 सितंबर की रात को उसके पेट मे लात मार मारकर नष्ट कर दिया है. इतना ही नहीं ससुराल वालों द्वारा पनाहकोला में संचालित अपने निजी क्लिनिक में ले जा कर उसका गर्भपात भी करवा दिया. पीड़ित महिला को गर्भपात के बाद से शारिरिक कष्ट शुरू हो गया. पीड़ित महिला न्याय की गुहार मधुपुर महिला थाना से लगाई है. थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन शुरू कर दी है. 

कहते हैं छोटा परिवार सुखी परिवार होता है. अगर दो से अधिक बच्चे को पालने की क्षमता महिला और उसके पति में है तो फिर ऐसी घटना क्यों घटित होती रहती है. मधुपुर की इस महिला के साथ जो हुआ वो सामाजिक और पारिवारिक तौर पर गलत माना जा रहा है. एक बार फिर ससुराल वालों पर बहु के साथ उत्पीड़न का मामला हुआ है. अब देखना होगा कि इस तरह के घिनौनी हरकत करने वालों पर पुलिस की क्या कार्यवाई होती है. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:jharkhanddeogharPregnant woman first assaulted

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.