✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोड्डा में इलाज के दौरान लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, सड़क जाम कर परिजनों ने किया हंगामा

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 7, 2026, 12:20:07 PM

गोड्डा(GODDA): जिले में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. मामला सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के केडोबाजार स्थित एक निजी हेल्थ सेंटर से जुड़ा है.

रतनपुर कुसुम घाटी निवासी मीरा मालतो को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. परिजन उसे इलाज के लिए केडोबाजार स्थित सनलाइफ हेल्थ केयर नामक निजी क्लीनिक में लेकर पहुंचे. आरोप है कि वहां ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत अचानक बिगड़ गई. स्थिति गंभीर होने पर उसे गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतका आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय से थी. बताया जा रहा है कि यह उसका दूसरा बच्चा था और नवजात फिलहाल सुरक्षित है. महिला की मौत की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे. लोगों ने क्लीनिक प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केडोबाजार से सुंदरपहाड़ी जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया.

ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित निजी क्लीनिक बिना पर्याप्त संसाधनों और योग्य चिकित्सकों के संचालित किया जा रहा था. परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान सही इलाज नहीं मिलने के कारण महिला की जान चली गई. साथ ही स्थानीय जलसहिया पर भी सवाल उठाए गए. परिजनों का कहना है कि गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जिससे हालात बिगड़ गए.

घटना की सूचना मिलते ही सुंदरपहाड़ी और राजाभीठा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश की. काफी देर तक सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन जारी रहा. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं गोड्डा के सिविल सर्जन डॉक्टर सुभाष शर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Tags:GoddaGodda Pregnant Woman Death NewsJharkhand Clinic Negligence CaseGodda Delivery OperationPregnant Woman Dies During DeliveryGodda newsGodda news updateJharkhand Private Clinic ControversyGodda Hospital newsTribal Woman DeathPregnant Woman Death in Operation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.