✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गर्भवती बीबी की टांगी से काटकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार,10 साल पहले हुई थी शादी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:50:19 AM

देवघर (DEOGHAR):  देवघर के सारठ प्रखंड के शिमला पंचायत की रहने वाली खुशी देवी की शादी 10 साल पहले इसी प्रखंड के रानीगंज गांव के बसंत मोहली के साथ हुई थी. दोनों से एक बेटा भी हुआ जिसकी उम्र लगभग 5 वर्ष बताई जा रही है. इसके बाद फिर से गर्भवती हुई 28 वर्षीय खुशी देवी की हत्या बीती देर रात इसके पति बसंत मोहली ने तेज़ धारदार वाली टांगी से मार मारकर इसकी हत्या कर दी. हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. देर रात में सारठ थाना की पुलिस रानीगंज गांव में गश्ती कर रही थी तभी पुलिस को घटना की जानकारी मिली. पुलिस ने घटनास्थल पहुँच मृतिका के पति को हिरासत में ले कर जब पूछताछ शुरू की तो बसंत मोहली ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. इसने बताया कि खुशी देवी हमेशा लड़ाई झगड़ा किया करती थी. इससे तंग आकर इसने हत्या की।फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. मृतिका के परिजन ने बसंत मोहली और इसके माँ, बाप को खुशी की हत्या करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन पूछताछ कर रही है. खुशी देवी की दर्दनाक हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsPregnant wife murderedMurder in DeogharDeoghar policeCrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.