☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मां तारा शक्ति दुर्गा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय महायज्ञ, 19 को भंडारा का आयोजन

मां तारा शक्ति दुर्गा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय महायज्ञ, 19 को भंडारा का आयोजन

पलामू (PALAMU) : हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान स्थित मां तारा शक्ति दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा से किया गया. मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला से वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश यात्रा निकली गई. कलश यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता सह पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह, यजमान चंदन कुमार सिंह व अजीत सिंह कर रहे थे. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल महिला पुरुष ने नगर भ्रमण किया. नगर भ्रमण के बाद देवरी स्थित सोन नदी घाट तक गए. सोन नदी घाट से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी की गई. जलभरी के बाद पुनः यज्ञशाला पहुंचे. कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ की शुरुआत हो गई है.

पूर्व मंत्री सह यज्ञ कमेटी के संरक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि 15 जनवरी 2025 को अनुमंडल मैदान हुसैनाबाद स्थित मां तारा शक्ति मंदिर परिसर से भव्य जल यात्रा से महायज्ञ की शुरुआत कर दी गई है. उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय महायज्ञ की 19 जनवरी को पूर्णाहुति एवं भंडारा के बाद यज्ञ कार्यक्रम संपन्न होगा. उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के धर्मप्रेमियों से यज्ञ में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने का आह्वान किया है.

इस दौरान मां तारा शक्ति मंदिर महायज्ञ कमेटी के संरक्षक, भाजपा नेता सह पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, मिथलेश पाठक, संयोजक सूर्या सिंह, अध्यक्ष प्रकाश लाल अग्रवाल, सचिव चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं रतन लाल, मीडिया प्रभारी प्रिंस शर्मा, उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह (मास्टर साहब), रणजीत पासवान, संजय सिंह, रामराज मेहता, विमलेश सिंह, सह सचिव अजय गुप्ता, मनु सिंह, विनय पासवान, व्यवस्थापक, सुधीर सिंह, बलराम मेहता, बसंत चौहान, दुर्गा शर्मा, लल्लू, सीबी रमन सिंह, हंसराज सिंह, चिराग पासवान, व्यवस्थापक उदय विश्वकर्मा, जल यात्रा प्रमुख रविन्द्र कांस्यकर, पूजा प्रमुख, बीटू बाबा, विपुल बाबा, अखिलेश बाबा, केएन गिरी, जयप्रकाश के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी.

Published at:15 Jan 2025 03:34 PM (IST)
Tags:Pran Pratishtha of Maa Tara Shakti Durga TempleMaa Tara Shakti Durga TemplePran PratishthaFive-day Maha YagyaKalash Yatraभाजपा नेता सह पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.