✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री की तारीफ में बांधा पुल, लेकिन दानिश अली के सवाल पर निःशब्द हो गये राष्ट्रीय प्रवक्ता जफ़र

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:02:23 PM

रांची(RANCHI): भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों के विकास और अधिकार मिलने की गाथा भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता जफ़र इस्लाम रांची के प्रदेश भाजपा कार्यालय में पढ़ रहे थे. ऐसा लग रहा था भाजपा सरकार से पहले अल्पसंख्यक अस्तित्व में ही नहीं थे,मानो भाजपा सरकार आने के बाद मुसलमानो  को नई ज़िंदगी मिल गई हो. लेकिन जैसे ही जफ़र साहब से सदन में एक अल्पसंख्यक सांसद के साथ हुए दुर्व्यवहार पर सवाल पूछा गया,तो मानो उनके पास कोई शब्द ही ना हो वह निशब्द हो कर बिना किसी जवाब दिए जफर साहब उठ कर चलते बने. ऐसे में सवाल खड़ा होना लाजमी है की सदन में कोई गैर भाजपाई सांसद इस तरह से गाली गलौज करता तो उसके साथ क्या होता.क्या उस समय भी इसी तरह भाजपा के लोग चुप्पी साध कर बैठे रहते.इस पर कांग्रेस ने भी तंज कसा है और कहा कि इनका चरित्र कैसा है इससे साफ उजागर हो गया.

दरअसल भाजपा प्रदेश कार्यालय में केन्द्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया.इस प्रेस वार्ता में जफर महिला आरक्षण बिल पर जमकर केंद्र सरकार की तारीफ की साथ ही अल्पसंख्यकों के विकास होने दावा किया. उनका मानना है की देश में अल्पसंख्य समुदाय को लेकर मोदी सरकार कई योजना चला रही है. साथ ही जो अधिकार अल्पसंख्यकों को कांग्रेस के राज में नहीं मिला उसे देने का काम प्रधानमंत्री मोदी कर रहे है.लेकिन जैसे ही उनसे अल्पसंख्यक सांसद के मामले पर पूछा गया तो वह छुप हो गए.

बता दे कि विशेष सत्र के दौरान बसपा सांसद दानिश ली के साथ भाजपा सांसद रमेश बिधुड़ी ने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया था. बाद में इसे सदन की कार्रवाई से स्पंज कर दिया गया. लेकिन तब तक यह वीडियो काफी वायरल हो गया. दानिश आली ने स्पीकर को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की गई. बाद में स्पीकर ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.                             

 

Tags:Praised the Prime Minister on the issue of minoritiesbut National Spokesperson Zafar became speechless on Danish Ali's question.Danish ali mp bspMp loksabhaZafar IslamJharkhand bjpbjp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.