✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिजली संकट:झरिया में हुआ अर्धनग्न प्रदर्शन तो सक्रिय हुए सांसद -विधायक, किसने क्या किया!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 21, 2026, 7:27:46 PM

धनबाद (DHANBAD): गर्मी ने जैसे ही आंखे तरेरी, बिजली विभाग और उसके उपकरण हांफने लगे. झरिया की स्थिति बद से बदत्तर हुई, तो झरिया के लोग अर्धनग्न हालत में सड़क पर उतर गए. उनका कहना है कि बाधित बिजली आपूर्ति से वह लोग परेशान है. कारोबार प्रभावित है. घर में रहना मुश्किल हो गया है. बिजली विभाग सुनने को तैयार नहीं है. झरिया के इस अर्धनग्न प्रदर्शन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा , मंगलवार को झरिया बिजली संकट को दूर करने के लिए झरिया विधायक भी सक्रिय हुई तो धनबाद सांसद भी एक्टिव दिखे.  जानकारी के अनुसार झरिया विधायक रागिनी सिंह ने बिजली अधिकारियों के साथ बैठक की और तत्काल व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा, जबकि सांसद ढुल्लू महतो  ने महाप्रबंधक से बात की और झरिया की बिगड़ी हालत पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा.  सांसद  का जीएम  से हुई वार्ता का वीडियो उनके प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया पर डाला है. 

बूंद -बूंद पानी और निर्वाध  बिजली के लिए तरस रही झरिया 
 
खैर, झरिया बूंद -बूंद पानी और निर्वाध  बिजली के लिए तरस रही है.  जमीन के नीचे आग लगी हुई है, ऊपर धंसान  की घटनाएं हो रही है, फिर भी आबादी रह रही है और उस आबादी को इस चिलचिलाती गर्मी में बिजली नहीं मिल रही है.  स्वाभाविक है लोगों का गुस्सा फूटेगा, यह  बात तो सच है कि गर्मी के सीजन में बिजली विभाग का लोड बढ़ जाता है.  लोड बढ़ने से उपकरण बिगड़ने लगते हैं और बिजली संकट उत्पन्न हो जाता है.  झरिया के लोग पिछले तीन-चार दिनों से गुहार लगा रहे थे लेकिन उनकी कोई सुन नहीं रहा था.  जब सोमवार को अर्धनग्न प्रदर्शन हुआ तो सबका ध्यान झरिया पर गया और अब ऐसा लगता है कि झरिया में बिजली की हालत में कुछ सुधार हो सकता है. 

विधायक रागनी सिंह ने की बड़ी बैठक 

बताया गया है कि भीषण गर्मी के बीच झरिया क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली समस्या को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने गंभीर पहल करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की.  इस दौरान उन्होंने झरिया के एक्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर एवं जूनियर इंजीनियर से क्षेत्र में उत्पन्न विद्युत समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान धनबाद के मेयर संजीव सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने बिजली व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से आवश्यक सुधारात्मक कदम शीघ्र उठाने की बात कही. बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपने स्तर से विद्युत व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।  विधायक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के इस मौसम में बिजली की समस्या आमजन के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।इसी क्रम में विधायक रागिनी सिंह ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों—सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, विभागीय जीएम तथा झारखंड सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के सचिव से दूरभाष पर भी बातचीत की। वार्ता के दौरान सब-स्टेशन, हाई टेंशन पावर सप्लाई, आरएमयू स्विच एवं ट्रांसफार्मर से जुड़ी सभी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Tags:DhanbadJhariyaBijali SankatPradarshanActionDhanbad NewsJharia NewsJharia UpdateJhariya BreakingRagini SIngh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.