✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पोस्टमार्टम हो चुकी दो शव फिर से पहुंची पोस्टमार्टम हाउस, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:01:36 AM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के SNMMCH की एक घटना ने संवेदनहीन व्यवस्था की पोल पट्टी खोल कर रख दी है. हुआ यूं कि पोस्टमार्टम हो कर गई लाश को फिर से पोस्टमार्टम के लिए लाए अस्पताल लाया गया. जिसके बाद से ही मामला सुर्खियों में आया. पोस्टमार्टम हाउस के डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया. उनका कहना है कि लाश का पहले ही पोस्टमार्टम हो चुका है. तो फिर बड़ा सवाल यह उठता है कि पुलिस इस शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस क्यों और कैसे लेकर पहुंची.  तो क्या पोस्टमार्टम होने के बाद लाश का  डिस्पोजल करने के बजाय कहीं फेंक दिया गया था, पोस्टमार्टम हाउस पहुंची लावारिस लाशों डिस्पोजल किसे करना है, लाश को किसने प्राप्त किया था, क्या लाश किसी दूसरे जिले में पोस्टमार्टम के बाद लाकर फेंकी गई है. इस तरह के कई सवाल हैं जो हवा में तैर रहे हैं और इसका जवाब आज नहीं तो कल पुलिस प्रशासन को देना ही होगा.

कुछ दिन पहले नदी में मिला था शव

बता दें कि बीते दिनों एक लाश गोविंदपुर की खुदिया नदी और दूसरी बलियापुर के आमझार में पुलिस को फेंका मिला था. आशंका जताई जा रही है कि पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करने के बजाय दोनों लाशों को फेंक दिया गया था. डॉक्टरों ने सामान्य स्थिति में एक शव का दोबारा पोस्टमार्टम को नियम विरुद्ध बताते हुए पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया है, और इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को भी दे दी गई है. दोनों शवों को अभी पोस्टमार्टम हाउस के फ्रीजर में रखा गया है. डॉक्टरों की मानें तो पहली बार इस तरह का मामला उनके सामने आया है. बता दें कि लाश को डिस्पोजल करने के लिए ₹300 भुगतान का नियम है, हालांकि जैसी जानकारी मिल रही है इस पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है. लेकिन सवाल यही उठता है कि आखिर लाश के साथ अमानवीय कृत्य के लिए जिम्मेवार लोगों के खिलाफ क्या कभी कार्रवाई होगी.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.