✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, जमशेदपुर में भी जोरदार बरसेगा पानी !

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:05:29 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):- झारखंड में मॉनसून की दस्तक पहले हो गयी है. लेकिन, उतनी बारिश अभी तक नहीं हुई है. रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक रांची और आस-पास के जिलों में बारिश की संभावना है. जिसमे बादल भी गरजेंगे. बुधवार को राजधानी रांची में पानी बरसने से मौसम में ठंडक आ गयी थी. लेकिन, इसके बाद बारिश उतनी नहीं हुई. गुरुवार को आसमान में बादल तो छाये रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई.

जुलाई में महज 168 मिमी बारिश

मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के मुताबिक 1 जुलाई से अबतक 168 मिमी ही बारिश ही रिकॉर्ड की गई है. हालांकि, सामान्य तौर पर इस अवधि में 296 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. जो औसत से 43 फीसदी कम है.

लौहनगरी जमशेदपुर में भारी बारिश का अनुमान

जमशेदपुर में भी बारिश उतनी नहीं होने के चलते तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. जमशेदपुर में सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा 35.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा. मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार औऱ शुक्रवार को आसमान में बादल छाये रहेंगे और बारिश भी होगी. 15 से 18 जुलाई के दौरान भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.

Tags:heavy rainsheavy rains in Jharkhandrain heavily in Jamshedpurrainझारखंड में बरसेगा जोरदार पानी

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.