✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: मह‍िला कांस्‍टेबल सह‍ित उसकी मां और बेटी का क'त्ल करने वाला ड्राइवर निकला, जानिये इसके पीछे की वजह

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:24:53 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): चर्चित गोलमुरी पुल‍िस लाइन के क्‍वार्टर में ट्रि‍पल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एसएसपी के चालक ने की थी मह‍िला कांस्‍टेबल सह‍ित मां-बेटी की हत्‍या.आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत पुलिस लाइन के स्टाफ क्वार्टर संख्या एएसजी जे5 में महिला पुलिसकर्मी सविता रानी हेंब्रम, उसकी मां लखिया मुर्मू और बेटी गीता की हत्या सुंदर टुडू ने नहीं बल्कि एसएसपी के चालक रामचंद्र सिंह जामुदा ने की थी. एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता में इसका खुलासा कर दिया है.

प्रेम प्रसंग में हुई हत्या

पुलिस ने रामचंद्र की निशानदेही में घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड और घटना के समय पहना हुआ कपड़ा बरामद किया है. रामचंद्र ने प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया है. एसएसपी ने बताया कि सविता और रामचंद्र 2016 से परिचित थे. रामचंद्र को दो माह से यह लगता था कि सविता किसी और के साथ संबंध में है. इस कारण दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था. 19 जुलाई की रात 12 बजे से 1 बजे के बीच उसने घटना को अंजाम दिया और कमरे में ताला लगाकर चलता बना.

गला घाेटने के बाद रॉड से किया वार
गुरुवार देर रात पुलिस लाइन के क्वार्टर नंबर एलएसजी जे5 निवासी महिला पुलिसकर्मी सविता रानी, उसकी मां लखिया मुर्मू और बेटी गीता का शव बरामद किया गया था. कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी थी. जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. तीनों की हत्या गला घोंटने के बाद धारदार हथियार से वार कर किया गया था. जांच के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक का भी सहारा लिया गया था. जिसके बाद आरोपी एसएससी के चालाक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

रिपोर्ट:  रंजीत कुमार ओझा ,जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.