✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में एक बार फिर गरमाई राजनीति, बाबूलाल के बयान से पारा हुआ गर्म

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:40:34 PM

रांची - झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बड़ा बयान दे दिया है. इस बयान के बाद झारखंड में राजनीतिक पर गर्म हो गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशान साधा है. विषय ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय से जुड़ा हुआ है.

क्या कहा है बाबूलाल मरांडी न

 शनिवार को बाबूलाल मरांडी भाजपा की बैठक के लिए चाईबासा पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 नवंबर को झारखंड के दौरा को लेकर तैयारी से जुड़ी बैठक में वे हिस्सा लेने पहुंचे थे. यहां पर पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक सवाल के जवाब में यह कहा कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी को अब आगे कदम उठाना चाहिए, क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पांच बार समन भेजा जा चुका है लेकिन भी पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष उपलब्ध नहीं हुए हैं. अंतिम समन के बाद कोई आगे कार्रवाई नहीं हुई है. इसी को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि यह कानून की अनदेखी करने जैसा है. कानून सबके लिए बराबर है. कोई भी इससे ऊपर नहीं है.

जानिए आगे क्या कहा बाबूलाल मरांडी ने

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि ईडी को अब आगे की कार्रवाई करनी चाहिए. नहीं तो यह संदेश जाएगा कि कानून की अनदेखी की जा सकती है. उन्होंने कहा कि विधि सम्मत कार्रवाई आगे बढ़ाई जानी चाहिए. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के इस बयान से झारखंड में राजनीतिक तापमान एक बार फिर से बढ़ गया है.

जानिए सत्ता पक्ष के लोगों ने क्या कहा

बाबूलाल मरांडी के बयान को लेकर सत्ता पक्ष जेएमएम के लोग भड़के हुए हैं.केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि क्या भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ईडी के सलाहकार हैं या फिर निदेशक,जो इस तरह की बात कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को हेमंत फोबिया हो गया है. इसलिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं. ईडी को क्या करना है यह वह तय करेगी.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsBjpBjp JharkhandBabulal marandi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.