✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चक्रधरपुर रेल हादसे के बाद गरमाई झारखंड की सियासत, विपक्ष कर रहे प्रधानमंत्री से इस्तीफा की मांग

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: July 30, 2024,
Updated: 10:53 PM

रांची (RANCHI): झारखंड के चक्रधरपुर में हुए रेल हादसे पर झारखंड में सियासत गरमाई है. इंडी गठबंधन के तमाम नेता, मंत्री इसे केंद्र सरकार की असफलता मान रहे हैं. इसके साथ ही इंडी गठबंधन दल के सभी नेता सीधे तौर पर प्रधानमंत्री से इस्तीफा की मांग कर रहे हैं.

बुलेट ट्रेन कि बात करते है लेकिन नहीं संभाली जा रही मालगाड़ी- हफीजुल हसन

इस मामले में मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि बुलेट ट्रेन चलाने की बात होती है. लेकिन इनसे एक मालगाड़ी नहीं संभल रही है. हर दिन दुर्घटना हो रही है अब तो रेलवे में चलने से डर लगता है. बुलेट ट्रेन चलाने से पहले सभी तकनीक को ठीक कर लें. जिससे कोई आम ट्रेन ऐसे पलटी न मारती रहे.

रेलवे मंत्री को देना चाहिए इस्तीफा- दीपिका पांडे

मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने कहा कि हर दिन रेलवे दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें मिलती रहती है. ऐसे में केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय पर सवाल खड़ा होता है. आखिर रेलवे इतना कमजोर कैसे हो गया कि हर दिन दुर्घटनाएं हो रही है. उन्होंने कहा कि रेल मंत्री को अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए. उनसे अब रेलवे का भार नहीं संभाल रहा है.

जब से आई मोदी सरकार मौत बनकर घूम रही रेलवे- इरफान अंसारी

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि भारतीय रेलवे हमारा गौरव हुआ करती थी. गरीब से लेकर अमिर सब रेलवे से ही यात्रा करके है, लेकिन जब से मोदी सरकार आई है रेलवे मौत बनकर घूम रही है. कब कहां ट्रेन पलटी मार दे, कहना मुश्किल है. इरफान अंसारी ने कहा कि रेल मंत्री से नहीं प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने सभी विभाग को हाईजैक करके रखा है.

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:jharkhand train accidenttrain accidenttrain accident in jharkhandchakradharpur train accidenttrain accident todayjharkhand chakradharpur train accidenttrain accident newsjharkhand train accident newsPolitics of Jharkhand heated up after Chakradharpur train accidentopposition demanding resignation from Prime Ministerjharkhand newsjharkhand latest newsjharkhandjharkhand train hadsajharkhand accidenttoday jharkhand newsnewsjharkhand today news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.