✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ में रामनवमी जुलूस पर सियासत तेज, 9 गांवों में जुलूस निकालने की अनुमति नहीं मिलने पर भाजपा ने प्रशासन और सरकार को घेरा...

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:53:37 AM

पाकुड़(PAKUR): पाकुड़ में रामनवमी जुलूस को लेकर विवाद बढ़ गया है. सदर प्रखंड के 9 गांवों में प्रशासन ने जुलूस की अनुमति नहीं दी है. इस मुद्दे पर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है. भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने प्रदेश महामंत्री दुर्गा मरांडी की मौजूदगी में प्रेस वार्ता की. उन्होंने राज्य सरकार, राजमहल के सांसद, पाकुड़ विधायक और स्थानीय प्रशासन पर निशाना साधा. 

इस दौरान अमृत पांडेय ने कहा कि जिले में हर साल शांतिपूर्वक रामनवमी का अखाड़ा निकलता है. रामनवमी समिति ने पहले ही अनुमति के लिए आवेदन दिया था. लेकिन 5 अप्रैल को अनुमंडल पदाधिकारी ने अचानक 9 गांवों में जुलूस पर रोक लगा दी. 

उन्होंने कहा कि नगर थाना प्रभारी ने रामनवमी के आयोजनकर्ता को थाने में बुलाकर घंटों बैठाए रखा. उनसे जबरन बॉन्ड भी भरवाया गया. यह मामला जब पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और चंपई सोरेन तक पहुंचा तो उन्होंने ट्वीट किया. इसके बाद प्रशासन बैकफुट पर आ गया. 

भाजपा जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के इशारे पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने की साजिश रची गई है. उन्होंने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है. 

रिपोर्ट: एन के मंडल

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटपाकुड़पाकुड़ न्यूजरामनवमी जुलूसरामनवमीरामनवमी जुलूसभाजपापाकुड़ भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेयपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडीरघुवर दासचंपई सोरेनJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdatePakurPakur NewsRam Navami ProcessionRam NavamiBJPPakur BJP District President Amrit Pandeyformer Chief Minister Babulal MarandiRaghuvar DasChampai Soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.