☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में लव जिहाद! बाबूलाल ने ट्वीट कर कहा  धर्मपरिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले लव जिहादी को जल्द करें गिरफ्तार

झारखंड में लव जिहाद! बाबूलाल ने ट्वीट कर कहा  धर्मपरिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले लव जिहादी को जल्द करें गिरफ्तार

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पूरे देश में लव जिहाद का मामला गरमाया हुआ है एक तरफ जहां केरला स्टोरी फिल्म को लेकर राजनीति बयानबाजी और सियासत तेज है. वहीं अब रांची में भी लव जिहाद का एक मामला सामने आया है. जिसके बाद झारखंड की राजनीति तेज हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता ने भी इस पर बयान दिया है. तो वहीं बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया है.

लव जिहाद का संक्रमण पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है-बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट में लिखा है कि रांची की बेटी मानवी लव जिहाद का शिकार बनी हैं. लव जिहाद का यह वैश्विक संक्रमण पूरी दुनिया में अपनी तबाही मचाए हुए है. लोगों के घर परिवार तबाह हो जा रहे है. मां-बाप की दुनिया उजाड़ी जा रही है. झारखंड पुलिस से मेरी मांग है कि इस बेटी को ब्लैकमेल करने वाले, जान से मारने की धमकी देने वाले, धर्मपरिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले लव जिहादी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे सजा दिलाएं. 

 मासूम सनातनी बेटियों को फंसानेवालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए-प्रतुल  

वहीं इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस तरह की मानसिकता वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. जो मासूम सनातनी बेटियों को प्रेम के जाल में फंसाकर उनके साथ इस तरह की हरकत करते है. और उनकी जिंदगी बर्बाद करते है. इन्हें किसी भी हालत में छोड़ना नहीं चाहिए. इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

यह है मामला 

दरअसल एक युवती ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी पीड़ा बताते हुए यश मॉडल के संचालक पर एक नहीं कई बड़े संगीन आरोप लगाये हैं. संचालक पर पहला सबसे बड़ा आरोप लगाया है कि यह मॉडलिंग कम्पनी नहीं, अश्लीलता का अड्डा है. मॉडलिंग की आड़ में यहां अश्लील काम होता है और फिर अश्लील तस्वीरों के जरिये ब्लैकमेल भी किया जाता है. मॉडल मानवी राज ने वीडियो जारी कर यश मॉडल के संचालक पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है. युवती ने बताया कि उस पर धर्म परिवर्तन का लगातार दबाव बनाया जा रहा था. मुंबई मे रहकर फिलहाल मॉडलिंग कर रही इस मॉडल का आरोप है कि बीते कुछ समय से तनवीर अख्तर नाम यह शख्स उसे ब्लैकेल कर रहा था. युवती पूर्व में रांची में यश मॉडलिंग मे काम किया करती थी.  इसी दरम्यान हुई थी दोनों की जान पहचान.थोड़ी ही दिनों में दोनों की दोस्ती बहुत गहरी हो गई. इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे. इसके बीच ही युवक ने युवती की अश्लील तस्वीरें निकाल लीं. अब उन्हीं अश्लील तस्वीरों के जरिये तनवीर उसे ब्लैकमेल कर रहा है. इस ब्लैकमेल के जरिये तनवीर मानवी पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बना रहा है. हालांकि तनवीर इन आरोपों को खारिज कर रहा है. 

Published at:31 May 2023 04:26 PM (IST)
Tags:Politics intensifiedlove jihadJharkhandBabulalTWEETRANCHIPRATUL SAHDEVMANVIMODEL
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.