✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के रामनवमी विवाद पर गरमायी राजनीति, पुलिस कार्रवाई पर कांग्रेस ने उठाया सवाल 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 29, 2026, 4:13:48 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद में रामनवमी के दौरान बलियापुर में हुए पथराव की घटना के बाद अब सियासत तेज हो गई है. एक ओर जहाँ स्थानीय जनता उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए धनबाद पुलिस की सराहना कर रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए है.

 पुलिस कार्रवाई पर कांग्रेस ने उठाया सवाल 

रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में धनबाद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली को गैरजिम्मेदाराना बताया उन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन जुलूस पर पथराव और उसके बाद हुआ टकराव निश्चित रूप से निंदनीय है और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन घटना के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़कर उनके कमर में रस्सी बांधकर सड़कों पर घुमाना कानून के प्रावधानों के खिलाफ है.

इस तरह की कार्रवाई मानवाधिकारों का उल्लंघन

बिजेंद्र सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाई न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि इससे राज्य सरकार की छवि भी खराब होती है उन्होंने कहा कि पुलिस को कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि न्याय व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बना रहे.इसके साथ ही उन्होंने धनबाद जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे कदम उठाने से बचें, जिससे राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की छवि धूमिल हो उन्होंने प्रशासन से जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की मांग की.इस पूरे मामले में अब राजनीतिक बयानबाजी तेज होती दिख रही है, जिससे साफ है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने वाला है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:Dhanbad ramnawami julus vivadBaliyapur ramnawami vivadCongress on ramnawami vivad dhanbadCongressPoltics on ramnawami julus vivadTrending newsViral newsDhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.