✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मणिपुर में महिला के नग्न वीडियो पर झारखंड में गरमाई सियासत, विधायक इरफान अंसारी ने की भाजपा शासन बर्खास्त करने की मांग

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:25:09 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-मणिपुर में जातीय हिंसा की लगातार आ रही खबरों से तो हर कोई चिंतित था ही. इस बीच दो महिला के निर्वस्त्र वीडियो वायरल होने के बाद देश भर में उबाल है . इस शर्मनाक घटना ने देश को तो हिलाकर रख दिया. इसके साथ ही मणिपुर में बिखरी ही शासन व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी . झारखंड का आम आवाम भी इसे लेकर क्रोधित दिखा . भला महिलाओं के साथ ऐसी बदसलूकी औऱ नीच हरकत एक इंसान कैसे कर सकता है. देश को हिला देने वाले इस वीडियों से सब मर्माहत है .बताया जा रहा है कि यह वीडियों 4 मई की है . जिसमे दोनों महिलाएं कुकी समुदाय की है , उन्हें यातनाएं देने वाले पुरूषों की टोली मैतई समाज की है .

इरफान अंसारी ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

मणिपुर के थोबल जिले में हुई इस घटना से झारखंड के जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी भी दुखी है. उन्होंने  इस वीडियों को लेकर केन्द्र सरकार पर हमला बोला . इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि मणिपुर में भाजपा की सरकार को बर्खास्त करनी चाहिए औऱ तुरंत ही राष्ट्रपति शासन को लागू करना चाहिए .

बाबूलाल मरांडी घटना को बताया शर्मनाक  

इस शर्मनाक वीडियो पर भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष औऱ विधानसभा में विपक्ष के नेते मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी चिंता जताई. उन्होंने अपने ट्विट पर लिखा कि, एक सभ्य समाज में रहने वाले लोगों की नीची मानसिकता और हरकत लज्जित करने वाली है. उन्होंने कहा कि एक सभ्य समाज के रुप में हमारे विचार, हमारी दृष्टि कितनी पतित होती जा रही है . उन्होंने महिलाओं की इज्जत से खेलने वाले लोगों को पूरी मानवता का हत्यारा बताया . उन्होंने इन दरिंदों को फांसी की सजा की मांग की.

मणिपुर के इस वायरल वीडियों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्‍वत: संज्ञान लेते हुए 28 जुलाई को इस पर सुनवाई की तारीख तय की है. खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसे गलत करार दिया है. मणिपुर के मुख्‍यमंत्री बीरेन सिंह ने भी कहा है कि दोषियों को फांसी की सजा देने की कोशिश करेंगे. पीएम मोदी ने भी इसे शर्मशार कर देने वाली घटना बताया है.

Tags:viral video of woman in ManipurPolitics heats up in JharkhandCongress MLA Irfan Ansari demands dismissal of BJP ruleBabulal marandi on viral vediioirfan ansari on manipur viral vediojharkhand on manipur viral vedio

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.