✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची में US मेड पिस्टल से नेता की होने वाली थी हत्या! तभी पहुंच गई पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 19, 2026, 7:28:56 PM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में एक बड़ी वारदात को पुलिस ने टाल दिया है. अपराधी शहर में एक नेता की हत्या करने की साजिश रच रहे थे. शूटर हथियार लेकर उस इलाके तक पहुंच गए. लेकिन तभी रांची पुलिस को सूचना मिली. जिसके बाद कोतवाली एएसपी ने SIT का गठन किया और फिर तुरंत एक्शन देखने को मिला.पुलिस 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से यूएस मेड पिस्टल बरामद की गई है.  इस मामले की जानकारी कोतवाली एएसपी निखिल राय ने प्रेस वार्ता कर दी है.

एएसपी निखिल राय ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली. जिसमें बताया गया कि 4 अपराधी हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे है. सूचना के सत्यापन के बाद तुरंत एक टीम बनाई गई. टीम सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के करम चौक पहुंची.जहां पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने सभी को खदेड़ कर पकड़ लिया. और उनकी तलाशी ली गई. जिसमें एक यूएस मेड पिस्टल बरामद किया गया. फिलहाल पूछताछ में कई जानकारी निकली है. जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.         

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में एक नेता की हत्या करने की योजना थी. लेकिन इनके नापाक इरादे को पुलिस ने कामयाब होने से पहले ही शिकंजा कस दिया.और सहदेव तिग्गा, अंकित खलखो,रवि लकड़ा और संदीप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अब पुलिस सभी के रिकार्ड को खंगाल रही है. साथ ही पिस्टल कहां से अपराधियों तक पहुंची इसकी तफतीश की जा रही है.

  

 

 

Tags:RANCHIRanchi UpdateRanchi NewsRanchi PoliceRanchi JharkhandRanchi CrimeCrime NewsJharkhadn NewsRanchi SukhdeonagarRanchi kotwali Asp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.