✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नगर निकाय चुनाव को लेकर दुमका में सियासी सरगर्मी तेज, अजय झा ने गिनाई प्राथमिकता

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 9, 2026, 6:25:56 PM

दुमका)DUMKA):झारखंड की उपराजधानी दुमका में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है.चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला रहे है.

अजय झा ने रसिकपुर में की प्रेसवार्ता

इसी क्रम में सोमवार को दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा ने रसिकपुर में प्रेसवार्ता आयोजित की.प्रेसवार्ता में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं और निवर्तमान अध्यक्ष श्वेता झा के कार्यकाल में किए गए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया.उल्लेखनीय है कि अजय झा निवर्तमान अध्यक्ष श्वेता झा के पति है.

24 घंटे जलापूर्ति को बताया प्राथमिक लक्ष्य

अजय झा ने कहा कि दुमका के लोगों को 24 घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है.इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को ईमानदारी से लागू कर हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा.

ड्रेनेज सिस्टम सुधारने पर जोर

उन्होंने कहा कि शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है.निवर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल में बड़े बड़े नालों का निर्माण कराया गया है, जिन्हें छोटी नालियों से जोड़कर ड्रेनेज सिस्टम को और बेहतर बनाया जाएगा.

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का दावा

अजय झा ने कहा कि वर्तमान में शहर में गंदगी की गंभीर समस्या है. चुनाव जीतने के बाद हर घर से नियमित कचरा उठाव की व्यवस्था कर दुमका को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा.

कचरा डंपिंग समस्या से मिलेगी मुक्ति

उन्होंने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष के पांच वर्षों के कार्यकाल में दो वर्ष कोरोना महामारी के कारण प्रभावित रहे.शेष तीन वर्षों में कई लंबित कार्य पूरे किए गए, जिनमें शहर से दूर कचरा डंपिंग के लिए भूमि अधिग्रहण और बाउंड्रीवाल निर्माण शामिल है.बक्शीबांध क्षेत्र में जमा कचरे से शहरवासियों को जल्द मुक्ति दिलाई जाएगी.

निवर्तमान अध्यक्ष के प्रमुख कार्यों का उल्लेख

अजय झा ने कहा कि श्वेता झा के कार्यकाल में शिव पहाड़ का सौंदर्यीकरण, शहर में सीसीटीवी कैमरे और हाई मास्क लाइट की स्थापना, मुक्तिधाम में विद्युत शवदाह गृह निर्माण तथा कब्रिस्तान में शेड निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए है.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:dumka nagar nikay chunavnagar nikay chunavjlkm nagar nikay chunavjharkhand nagar nikay chunavnagar nikay chunav jharkhandnagar nikay chunav ki taiyari shurudumka nagar parishad chunavjharkhand me nagar nikay chunav kab hoganagar nikay chunav ko lekar bjp ka aandolannagar nikay chunav par highcourt ne kya kahajharkhand me nagar nikay chunav par rajnitiranchi nagar nigam chunavjamshedpur nagar nigam chunavnagar nikay chunav par jharkhand sarkar par utha sawalnagar parishad chunav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.