✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हजारीबाग DIG आवास में तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, जानिए वजह

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:09:09 AM

हजारीबाग - बुधवार की सुबह एक दुखद घटना हजारीबाग जिले में हुई.यहां पुलिस उपमहानिरीक्षक यानी डीआईजी आवास में तैनात एक पुलिसकर्मी ने गोली मारकर अपनी जान दे दी. इस घटना से पूरी सनसनी फैल गई है. 

जानिए कहां और कैसे हुई यह घटना

हजारीबाग शहर में स्थित आरक्षी उप महानिरीक्षक यानी डीआईजी के आवास में उस समय अफरातफरी मच गई जब पहले सुबह गोली की आवाज आई. डीआईजी आवास में स्थित बैरक के लोग दौड़े. जब आवास के गेट के पास पहुंचे तो देखा कि गेट पर तैनात सिपाही जमीन पर गिरा हुआ है और उसके शरीर से खून बह रहा है. तुरंत इसकी खबर सीडीपीओ और एसपी अरविंद कुमार सिंह को दी गई डीआईजी सुनील भास्कर तक यह जानकारी पहुंची.

डीआईजी आवास में तैनात विकास कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना की सूचना पाकर एसपी अरविंद कुमार सिंह डीआईजी आवास पहुंचे. पुलिस ने 31 वर्षीय पुलिस कर्मी विकास कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है.

Tags:Jharkhand newsHazaribagh newshazaribagh dig residence guard commits suicidelabour day

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.