✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा में सिपाही ने फांसी लगा की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: December 20, 2024,
Updated: 3:24 PM

लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा जिले की कोलसिमरी गांव में एक 32 वर्षीय पुलिस जवान ने सुसाइड कर लिया है. मृतक की पहचान रामू महतो के रूप में हुई है. झारखंड पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत मृतक रामू महतो सिमडेगा पुलिस लाइन में प्रतिनियुक्ति था. पिछले 13 दिसंबर को वह छुट्टियों में अपने घर आया हुआ था और 22 दिसंबर को उसे वापस ड्यूटी पर जाना था. लेकिन इस बीच जवान ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद से इलाके में मातम का माहौल है. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आत्महत्या को कारणों का पता लगाने में जुट गई है.

वहीं, लोहरदगा के एसपी हारिस बिन जमां ने घटना के बारे में बताया कि, झारखंड पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत एक जवान ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. जवान सिमडेगा में प्रतिनियुक्त था. आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कारणों का अंदेशा लगाया जा रहा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई होगी.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटलोहरदगाझारखंड पुलिससिपाहीआत्महत्यालोहरदगा पुलिसरांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateLohardagaJharkhand PoliceConstableSuicideLohardaga PoliceRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.