✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुलिस को मिलेगी पहले से बेहतर दुर्घटना बीमा, मिलेगा गोल्डन स्मार्ट कार्ड

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:34:37 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड पुलिस को दुर्घटना बीमा और स्वास्थ्य बीमा मिलने में कई तरह की अड़चने आ रही थी. मगर अब इस मुश्किल प्रक्रिया को और भी सरल बना लिया गया है. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने एसबीआई के साथ एमओयू कर इस समस्या का समाधान निकाला है. जिसके तहत झारखंड पुलिस मुख्यालय में एसबीआई के उच्च अधिकारियों के साथ डीजीपी ने बैठक की और इस बैठक में एसबीआई के साथ चल रहे कई नियमों में बदलाव किया गया है. 

1 करोड़ रुपये का प्रावधान

इस नए बदलाव के तहत व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु पर 50 लाख, पूर्ण विकलांगता पर 50 लाख, वायुयान दुर्घटना पर 1 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है. बीमा से जुड़ी जल्द ही सभी पुलिसकर्मियों को एसबीआई की ओर से गोल्डेन स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा. यह कार्ड देश के हर राज्य में मान्य होगा. 

जानिए क्या है 

दुर्घटना बीमा, बीमाधारक ओर बीमा कंपनी के बीच का एक अनुबंध है. इस अनुबंध के तहत बीमाधारक के साथ किसी प्रकार की कोई दुर्घटना होती है तो बीमा कंपनी बीमाधारक को हॉस्पिटल और मेडिकल का खर्च देती है. यदि बीमाधारक की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो बीमा कंपनी बीमाधारक के बीमा के अनुसार एक निश्चित राशि का कवर भी दिया जाता है. जिसे बीमाधारक के लाभार्थी या नॉमिनी को दिया जाता है.

Tags:golden smart cardDURGHATNABIMAJHARKHANDPOLICEJHARKHANDUPDATEJHARKHANDNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.