✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

यौण शोषण के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, महिला चिकित्सा ने लगाया था आरोप

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:58:33 AM

सिमडेगा(SIMDEGA): जिले के कोलेबिरा प्रखंड के उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एक महिला डॉक्टर ने पुरुष डॉक्टर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था. महिला डॉक्टर ने इसे लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी डॉक्टर से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है.

महिला डॉक्टर ने लगाया आरोप

दरअसल, महिला ने 8 जुलाई को पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि 6 जुलाई की रात लगभग 11:00 बजे डॉ आकाश भेंगरा जो चिकित्सा पदाधिकारी लचरागढ़ के उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित है, वह कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित महिला चिकित्सक के क्वार्टर नंबर 3 में आये. और शादी के लिए दबाव डालने लगे. जबकि बार-बार महिला चिकित्सक ने मना किया. इस पर डॉ आकाश जबरन महिला चिकित्सक के कपड़े उतारने लगा और आपत्तिजनक तरीके से महिला चिकित्सक को छूने लगा.

बार-बार विरोध के बाद भी नहीं माना आरोपी डॉक्टर

महिला चिकित्सक के द्वारा बार-बार मना करने पर भी डॉक्टर आकाश नहीं माने और ना ही महिला चिकित्सक की कोई बात सुनी. इसके बावजूद डॉ आकाश महिला चिकित्सक के साथ गलत तरीके से बदतमीजी करते रहा. इस संबंध में पीड़ित महिला चिकित्सक ने कोलेबिरा थाना में आवेदन देकर पुरुष चिकित्सक पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी. जिसके आलोक में कोलेबिरा पुलिस मामले की छानबीन करते हुए कांड संख्या 44/ 2022 के तहत यू/ एस धारा 452/ 376/ 511 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी डॉक्टर आकाश को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया.

रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.