✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह में 10 गाड़ियों से 115 गोवंश पुलिस ने किया जब्त, सभी ड्राइवरों को लिया हिरासत में  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:01:06 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के सरिया पुलिस ने मवेशी लोड 10 वाहन को जब्त किया है. जहां सरिया पुलिस की कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर रात हुआ. जब गुप्त सूचना के आधार पर सरिया थाना प्रभारी अनीश पांडे ने सरिया थाना के पास बेरिकेटिंग लगाकर पशु लोड दस वाहनों को जब्त किया. जब्त वाहनों में 115 मवेशी लोड थे. इसमें दुधारू गोवंश समेत भेस और बछड़े भी शामिल है.

गिरिडीह में 10 गाड़ियों से 115 गोवंश पुलिस ने किया जब्त

सरिया थाना प्रभारी के अनुसार वाहनों से जब्त सारे मवेशी बिहार ले जाया जा रहा था. इसी दौरान सरिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद थाना प्रभारी अनीश पांडे ने पुलिस जवानों के साथ सरिया थाना के पास बेरिकेटिंग लगाया, और एक-एक कर 10 वाहनों की जांच की. सभी गाड़ियों में गोवंश को ठूंस ठूंस कर लोड किया गया था, लेकिन किसी गाड़ी के चालक के पास गोवंश के कागजात नहीं थे.

सभी ड्राइवरों को लिया हिरासत में

लिहाजा, पुलिस ने दसों वाहनों के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी मानकर चल रही है, कि सारे गोवंश को बिहार के रास्ते  बंगाल पशुवंश के लिए भेजा जा रहा था. लेकिन इसे पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गोवंश और भैंस लोड सारे गाड़ियों को जब्त कर लिया. इधर पशु तस्करी के क्रम में ही जिले के बेंगाबाद थाना इलाके के पारडीह में पशु लोड एक गाड़ी के पलटने से दो मवेशियों की मौत हो गई.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार

Tags:Police seized 115 cattle from 10 vehicles in Giridihall the drivers were taken into custodyPolice seized115 cattle from 10 vehicles in Giridihdrivers were taken into custodyGiridih

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.