✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कांग्रेस नेता पर फाय'रिंग करने के मुख्य आरोपी के घर पुलिस का छापा, मौके से सलमान फरार, दो साथी गिरफ्तार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:58:19 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना  क्षेत्र के कांग्रेस नेता इकबाल पर फायरिंग करने के आरोपी नशेड़ी गैंग के दो सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही में पुलिस ने हथियार और गोली भी बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों में सन्नी और एक अन्य शामिल हैं. जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुल चार हथियार और गोली बरामद किए हैं.

छापेमारी में दबोचे गए आरोपी के साथी

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सलमान आजादनगर के घर गेर रात छापा मारा. उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इकबाल पर फायरिंग करने का मुख्य आरोपी अपने रिश्तेदार के घर छुपा हुआ है. हालांकि, मौके से सलमान पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. लेकिन सलमान के दो साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों की निशानदेही में कुल चार हथियार और गोलियां बरामद की. सभी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस ने मामले का खुलासा किया.

क्या था मामला

बता दें कि 15 जुलाई को कांग्रेस नेता इकबाल पर उसके आवास के बाहर नशेड़ी गैंग के सरगना सलमान ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. हालांकि, इस घटना में इकबाल को गोली नहीं लगी थी. इस मामले में इकबाल के बयान पर पुलिस ने कुल 14 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी. जिसमें से कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था. अब भी सलमान और उसके साथी फरार चल रहे है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.