✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिष्टुपुर में अवैध जुआ-लॉटरी अड्डे पर पुलिस का छापा, नकदी के साथ 3 गिरफ्तार

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 23, 2026, 12:28:56 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में अवैध जुआ और लॉटरी के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की.  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया.  मौके से 10 हजार रुपए  नकद, प्रतिबंधित लॉटरी टिकट तथा ताश के पत्ते बरामद किए गए. पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध जुआ और लॉटरी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. शुक्रवार देर रात बिष्टुपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि धतकीडीह हरिजन बस्ती में मुन्ना घोष के घर के पास अवैध रूप से जुआ और लॉटरी का खेल संचालित किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने कदमा निवासी मो. तनवीर जाफर, धतकीडीह निवासी मो. कमरुद्दीन और मो. तनवीर कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला कि आरोपी झारखंड में प्रतिबंधित बंगाल की लॉटरी का अवैध खेल संचालित कर रहे थे. आरोपियों के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में पुलिस अवर निरीक्षक सूरज कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है. 

कदमा से 8 हुए थे गिरफ्तार
जानकारी हो कि इससे एक दिन पहले कदमा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने छापेमारी कर आठ लोगों को अवैध रूप से जुआ खेलते गिरफ्तार किया था. लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि जमशेदपुर पुलिस अवैध जुआ और लॉटरी के कारोबार पर सख्त नजर बनाए हुए है और ऐसे धंधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. कदमा से राजन गुप्ता उर्फ राजन, राजेश कुमार तुरहा उर्फ बड़कू, गोविंद कुमार साह, दीपक कुमार उर्फ दीपु, बंटी कुमार गुप्ता, बंटी कुमार तुरहा उर्फ लल्लन, सुखदेव सिंह तथा ललन कुमार ठाकुर उर्फ आजाद ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था. 

 

Tags:JamshedpurJamshedpur policeJharkhandJharkhand policeCrime news JamshedpurBistupur thanaillegal gambling-lotteryViral newsBreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.