✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: स्कूली छात्रा से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में कराया परेड

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: December 16, 2024,
Updated: 3:38 PM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले फिरोज को पुलिस ने लोअर बाजार थाना से गिरफ्तार कर लिया है. दरिंदे की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने शहर में उससे परेड कराया. जिससे बेटियों पर गलत नजर रखने वाले दरिंदों के बीच एक दहशत का माहौल बन सके. सड़क पर हाथ में हथकड़ी लगाए काले जैकेट में दिख रहा शख्स ही फिरोज है.

सिटी एसपी ने बताया कि मोहम्मद फिरोज द्वारा छेड़खानी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जांच में जानकारी मिली कि अपर बाजार के एक स्कूल की छात्राओं के साथ एक युवक छेड़खानी कर रहा है. जिसके बाद युवक की पहचान हुई और फिरोज के घर पर पुलिस ने छापेमारी की. लेकिन इस दौरान आरोपी भागने में सफल हो गया. इस बीच पुलिस को जानकारी मिली की अपर बाजार थाना क्षेत्र में आरोपी दुबक कर बैठा है. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.             

बता दें कि शुक्रवार को छात्रा के साथ छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर इसकी स्कूटी को जब्त कर लिया. इसके बाद रांची पुलिस ने आरोपी का पता बताने वाले को दस हजार रुपये इनाम की घोषणा की. आखिर में पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

रिपोर्ट: समीर हुसैन

 

Tags:झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड अपडेटछेड़खानीछेड़खानी मामलासिटी एसपीरांचीरांची न्यूज़JharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateMolestationMolestation CaseCity SPRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.