✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुलिस जवान गर्त में मिला रहे वर्दी की छवि! रांची में बीच सड़क वसूली करते दिखे जवान

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 2, 2026, 2:14:32 PM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में पुलिस की कार्यशैली पर हर दिन प्रश्न चिन्ह लग रहा है. अभी वायरल वीडियो पर SSP ने कार्रवाई की तो अब दूसरी तस्वीर सामने आगई. जिसमें बीच सड़क पर पुलिस जवान गाड़ी से पैसे वसूली करते दिखे. जिसके बाद पूरा महकमा एक्शन में आया और कार्रवाई हुई. लेकिन हर वायरल वीडियो या तस्वीर एक सवाल छोड़ कर जाती है कि क्या पुलिस का काम अब सिर्फ वसूली तक सीमित रह गया है. क्या यही वजह है कि शहर में अपराध बढ़ गए.

हाल के दिनों में रांची पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें दिखा कि पाँच पुलिस कर्मी जुआ के अड्डे पर पहुंच कर पैसे की वसूली कर रहे थे तो एक पुलिस कर्मी ब्राउन शुगर की बिक्री कराने के बदले पैसे की डिमांड कर रहा था. वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की और अरगोड़ा थाना में पदस्थापित PCRऔर टाइगर मोबाईल के पाँच लोगों को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की.

इस कार्रवाई को 24 घंटे भी नहीं बीते कि फिर मेन रोड में PCR के अवैध वसूली की तस्वीर सामने आई. जिसमें एक बालू गाड़ी से पैसे लेते हुए दिखे. तस्वीर वायरल हुई. जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने एक्शन लिया और निलंबित कर दिया. लेकिन एक डॉ जगहों की तस्वीर सामने आती है और कार्रवाई होती है. शहर में हर जगह PCR में मौजदू पुलिस कर्मी वसूली करते दिखते है. रात होते ही गिट्टी और बालू गाड़ी पर उनकी नजर रहती है.          

इस पूरे मामले में जहां देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की. तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने सवाल उठा दिया है. और पूछा की रांची की सुरक्षा की जिम्मेवारी जिसके ऊपर है वह सिर्फ वसूली में लगे है. अब यह वसूली किसके सह पर हो रही है यह भी साफ करने की जरूरत है.       

Tags:Police officers are ruining the image of their uniforms! Police officers were seen extorting money from the streets in Ranchi.RANCHI POLICERANCHI UPDATERANCHI KA NEWSJHARKHANDRANCHI POLICE VIRAL VIDIEOJHARKHAND NEWSJHAKRHANDRANCHI TRAFFICMAIN ROA DRANCHI

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.