☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस संस्मरण दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस संस्मरण दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

धनबाद (DHANBAD): धनबाद पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस संस्मरण दिवस पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर देश की सुरक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए पुलिसकर्मियों को याद किया गया. समारोह की शुरुआत शोक परेड से हुई, जिसमें सभी पुलिस अधिकारी और जवानों ने शहीदों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की. इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी. साथ ही शहीद पुलिसकर्मियों की पत्नियों और परिजनों को पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

बता दें कि हर साल 21 अक्टूबर को देशभर में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है. इस दिन पुलिस विभाग अपने उन साथियों को याद करता है जिन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया.

कार्यक्रम में विशेष रूप से धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, जिले के डीएसपी, अन्य पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे.

रिपोर्ट: नीरज कुमार

Published at:21 Oct 2025 07:09 AM (IST)
Tags:dhanbaddhanbad newdhanbad latestdhanbad big updatePolice Memorial DayPolice Memorial Day celebrationtribute to martyrs
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.