✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुलिस जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:39:35 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड के सिमडेगा जिला से एक हैरान जनक मामला सामने आ रहा है, जहां एक पुलिस जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है. मृतक युवक की पहचान सत्यजीत कच्छप के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानिए क्या है पूरा मामला

 घटना सिमडेगा के कोलेबिरा थाना की है, जहां थाने में पदस्थापित पुलिस जवान सत्यजीत कच्छप ने खुद को गोली मार ली है. मिली जानकारी के अनुसार 2 नवंबर को मृतक जवान कार से पुतरीटोली से बरसलोया की ओर जा रहा था. इसी बीच सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों को कार ने ठोकर मार दी थी. जिसके बाद लोगों ने कार रुकवा लिया. कार से निकलने के बाद मृतक जवान ने वहां मौजूद सभी लोगों से हाथापाई की. इसके बाद उसने अपना इंसास एलएमजी निकालकर हवाई फायरिंग की, जिससे वहां मौजूद सभी लोग भाग निकले, जिसके बाद जवान भी वहां से फरार हो गया. वहीं फायरिंग की जानकारी मिलने के बाद कोलेबिरा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची औऱ मामले की जांच करते हुए जवान की खोजबीन शुरू की. जिसके बाद काफी देर बाद पुलिस ने जवान को जंगल से पकड़ा और अपने साथ कोलेबिरा थाना ले आई. लेकिन जैसे ही पुलिस ने सत्यजीत कच्छप को थाना पहुंची. जवान ने अपनी इंसास एलएमजी से खुद को गोली मार दी.

यह भी पढ़े :

साइबर क्राइम रोकने के लिए मैदान में उतरी सीआईडी की टीम, इस पोर्टल के जरिए रखी जाएगी नजर 

एफएसएल की टीम जांच में जुटी

फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से इंकार कर रही है. मामले को लेकर एसपी ने बताया कि एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही इस घटना की सच्चाई सामने आएगी. वहीं पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.

Tags:jharkhand breaking newsjharkhand crim newscrime newstrending newsjharkhand news updatebreaking nwsjharkhand simdegaPolice jawan shot himself

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.