✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मांडर थाना क्षेत्र में ज्वेलरी की दुकान में हुए दिनदहाड़े लूट मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, लूटी गई ज्वेलरी बरामद, जानिए पूरा मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:20:14 PM

रांची(RANCHI): रांची जिले के मांडर में पिछले 11 मई को एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूटपाट के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. लूटी गई ज्वेलरी भी बरामद कर ली गई है. हम बता दें कि लगभग 60 लाख रुपए की ज्वेलरी की लूट हुई थी.

कॉल टाइम और सर्विलांस के आधार पर पुलिस को  मिली सफलता

10 दिन पहले हुई इस सनसनीखेज दिनदहाड़े लूटपाट कांड को लेकर रांची पुलिस की किरकिरी हो रही थी. इसके लिए एक विशेष टीम का गठन भी किया गया था. कॉल टाइम और सर्विलांस के आधार पर पुलिस को यह सफलता मिली है. घटना में शामिल अपराधियों की सीसीटीवी फुटेज नए अनुसंधान में बड़ी सहायता की है. इस रूट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने बारीकी से खंगाला और कॉल डंप के आधार पर विभिन्न मोबाइल नंबर को ट्रैक किया गया. उसके बाद पुलिस इन लुटेरों तक पहुंच पाई है. मालूम हो कि पिछले 11 फरवरी को मांडर थाना के मेन रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी पहुंचे थे. हथियार के बल पर इन अपराधियों ने दुकान में रखी अधिकांश ज्वेलरी लूट ली और फरार हो गए थे. पुलिस ने आधुनिक संचार तंत्र का इस्तेमाल करते हुए इस मामले का उद्भेदन किया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पुलिस इन अपराधियों को मीडिया के समक्ष पेश करेगी.

Tags:jharkhandranchiPolice inaugurated the case of daylight robbery in a jewelery shoprobbery in a jewelery shop in Mandar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.