✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर में अपराधियों के 5 साल का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस, साइबर गैंग पर CCA से कसेगी शिकंजा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 15, 2026, 1:27:21 PM

देवघर (DEOGHAR): देवघर इन दिनों साइबर अपराधियों का गढ़ बन गया है. इतना ही नही नशे का कारोबार भी यहाँ फल फूल रहा है. देवघर पुलिस अपराध मुक्त जिला बनाने के लिए अब अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करने वाली है. इसको लेकर आज एसपी सौरभ ने अपने कार्यालय में सभी डीएसपी,इंसपेक्टर और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन और अपने थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने का भी निर्देश दिया है.

पुलिस उठाने जा रही है सख्त कदम

बाबानगरी देवघर को अपराध मुक्त बनाने के लिए एसपी सौरभ के आदेश पर पिछले 5 सालों के दौरान आपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों का फिजिकल वेरिफिकेशन कर रही है. पुलिस कर्मी अपरधियों के घर जाकर उसका वास्तविक सत्यापन कर रही है. इतना ही नही लगातार आपराधिक गतिविधियों में नाम आने वाले अपराधियों के खिलाफ अब पुलिस सख्त कदम उठाने जा रही है. अब ऐसे अपराधी पर पुलिस CCA लगाने का मन बना चुकी है. एसपी सौरभ ने बताया 3 श्रेणी में अपराधियों को बांटा गया है. A श्रेणी के अपराधियों का 7 दिन में वही B श्रेणी के अपराधियों का 15 दिनों में और C श्रेणी के अपराधियों का 1 महीने के भीतर उनका फिजिकल वेरिफिकेशन करते हुए उनकी गतिविधियों की जानकारी ले रही है.

10 सक्रिय साइबर अपराधी चिन्हित करने का टास्क

पूरे देश भर में जामताड़ा जिला साइबर अपराध के मामले में अव्वल है. उसी तरह देवघर जिला भी इससे अछूता नहीं है. आए दिन देवघर के किसी न किसी क्षेत्र से साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी होते रहती है. देवघर को साइबर अपराधियों से मुक्त करने के लिए जिला के एसपी सौरभ ने सभी थाना प्रभारी को अपने अपने क्षेत्र से 10 सक्रिय साइबर अपराधी को चिन्हित करने का निर्देश दिया है. एसपी ने बताया कि सक्रिय साइबर अपराधी पर नकेल कसने के लिए अब उनकी संपत्ति को जप्त करने का काम पुलिस करने वाली है.

अभिभावकों से एसपी ने की अपील

नशा करने वाले बच्चें अगर नशा का लत नही छोड़ रहे है तो उनके अभिभावक से एसपी सौरभ ने अपील की है. एसपी ने कहा कि बच्चे के अभिभावक पुलीस से संपर्क कर सकते है. वैसे बच्चे को सुधारने का पुलिस हर संभव प्रयास करेगी.

रिपोर्ट- रितुराज सिन्हा 

 

Tags:Deoghar crime controlCyber criminals monitoring JharkhandDeoghar police surveillance updateAnti cyber crime drive DeogharCriminal records verification 5 years

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.