✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, लूटकांड में शामिल पांच अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:57:17 PM

बोकारो (BOKARO): अपराधियों के बुलंद हौसले को तोड़ने की कवायद में बोकारो पुलिस लगातार उस पर काम कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने लूटकांड में शामिल  पांच अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने तेनुघाट में एक प्रेस कांफ्रेंस कर वारदात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को पेटरवार के गल्ला व्यापारी के साथ हथियार का भय दिखाकर पैसा छीन लिया गया था. जिसमे शामिल पांच अपराधियों को पकड़ लिया गया है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

11 अगस्त की घटना 

लूटकांड की यह घटना गोमिया थाना अंतर्गत होसिर ललपनिया रोड के भोलाडीह मोड़ सब्दीटांड़ के पास  की है. जहां पेटरवार के गल्ला व्यापारी के साथ  छह से सात बदमाशों ने मोटरासाइकिल पर सवार होकर आए थे. इनलोगों ने ओमनी वाहन को रोककर हथियार के दम पर कारोबारी का पैसा छीनकर भाग गये . इस वारदात के बाद गल्ला व्यापारी सुशील कुमार अग्रवाल ने गोमिया थाना में अज्ञात छह-सात अपराध कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. जिसके बाद बोकारो के एसपी के निर्देश के बाद पुलिस निरीक्षक गोमिया अंचल महेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था.  इसके बाद एसआईटी टीम द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्देशन में उक्त कांड के उद्भेदन हेतु संदिग्ध अपराध कर्मियों के विरुद्ध छापामारी की थी.

हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार 

22 अगस्त की शाम साड़म इंटेक वेल में छापेमारी के दौरान इंटेक वेल ग्राउंड के पास से मंसूर राय उर्फ मंजूर राय और महेन्द्र ठाकुर की गिरफ्तारी की गई . इन दोनों से पूछताछ के बाद घटना में शामिल अपने सहयोगियों सनी कुमार, बीरबल सिंह उर्फ कटप्पा, अशोक सिंह, विपिन महतो औऱ सद्दाम अंसारी का नाम बताया. इस जानकारी के बाद पुलिस ने छापेमारी कर  घटना में संलिप्त अपराध कर्मियों अशोक साहू, विपिन महतो औऱ  सनी कुमार को गिरफ्तार किया. इनके पास से दो देसी कट्टा, दो  जिंदा गोली, घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल और 19000 रुपए बरामद किया गया. पकड़ाए गए ये अपराधियों के खिलाफ बेरमो अनुमंडल में कई मामले दर्ज है , साथ ही कई बार जेल भी जा चुके हैं.

रिपोर्ट. संजय कुमार

Tags:Police got big successarrested five criminals involved in robbery with illegal weaponsBOKARO NEWSBOKARO POLICEJHARKHAND NEW

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.