☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बूढ़ा पहाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जानिये नक्सलियों के ठिकाने से क्या-क्या हुआ बरामद

बूढ़ा पहाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जानिये नक्सलियों के ठिकाने से क्या-क्या हुआ बरामद

लातेहार(LATEHAR): झारखंड-छतीसगढ़ सीमा स्थित बूढ़ा पहाड़ से सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सर्च अभियान के दौरान आज यानी मंगलवार को सुरक्षाबलों को 106 से अधिक अलग-अलग तरह लैंडमाइन और 350 से अधिक गोलियां मिली हैं. हालांकि खराब मौसम होने के कारण फिलहाल अभियान को रोक दिया गया है.

बता दें कि सर्च अभियान का आज दूसरा दिन है. सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से कई अलग-अलग तरह की सामग्री भी जब्त की गई है. मिली जानकारी के अनुसार सभी सामान माओवादिओं ने एक बंकर में छिपा कर रखा था. सुरक्षाबलों द्वारा बंकर को ध्वस्त कर दिया गया है. बूढ़ा पहाड़ से पहली बार चाइनीज सामान मिले हैं ये प्रशासन के लिए चिंता का विषय है. बता दें कि बूढ़ा पहाड़ के इलाके में अभियान को लेकर लातेहार एसपी अंजली अंजन खुद कैंप कर रहे हैं. हलांकि भारी बारिश और नदी में पानी भरने के कारण सुरक्षाबल अभियान के बाद छिपादोहर के इलाके में लौट रहे हैं.

सुरक्षाबलों को क्या-क्या मिला

10 किलो का सिलेंडर बम- 02, तीन किलो का लैंडमाइन -11, दो किलो का लैंडमाइन- 07, एक किलो लैंडमाइन- 06, टीफिन बम- 5, प्रेशर कूकर बम- 01, तीर बम 25, चाइनीज सिलेंडर ग्रेनेड 1, चाइनीस ग्रेनेड 35, चाइनीस कोन ग्रेनेड 3, अमोनियम नाइट्रेट 2 किलो, 2 किलो यूरिया, अर्ध निर्मित बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, ड्रिल मशीन, विभिन्न तरह के 15 पाइप, 20 फीट अल्मुनियम सीट, 5 किलो नट बोल्ट, हैंडपंप सिलेंडर, एसएलआर का 350 गोली, केन लैंडमाइंस 16, प्रेसर लैंडमाइंस 03, 500 मीटर कोडेक्स वायर, 130 एविल इंजेक्शन, 130 नीडल इंजेक्शन, 100 साइकिल ट्यूब मिला है.

सोमवार को भी मिली थी कामयाबी

सर्च अभियान का आज दूसरा दिन है. पहले दिन यानी सोमवार को भी सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली थी. सोमवार को सुरक्षाबल और माओवादी बीच मुठभेड़ हुआ, जिसके बाद माओवादियों के एक बंकर को ध्वस्त किया गया. इस बंकर में 40 के करीब लैंड माइंस, हजार किलो के करीब चावल, नक्सल साहित्य और भारी मात्रा में अन्य सामग्री को जब्त किया गया था.

Published at: 06 Sep 2022 06:17 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.