धनबाद(DHANBAD): धनबाद का बहुचर्चित मुथूट इन काउंटर का मामला फिर एक बार सुर्खियों में है. सुर्खियों में इसलिए आया है कि सीआईडी जांच में यह एनकाउंटर सही पाया गया है. प्रारंभिक जांच में सीआईडी ने पुलिस की कार्रवाई को सही माना है. सीआईडी बहुत जल्द ही संबंधित रिपोर्ट सौंप देगी. इस एनकाउंटर में भूली के शुभम सिंह मारा गया था जबकि दो डकैतों को जीवित पकड़ लिया गया था. अपराधी मुथूट फाइनेंस में डाका डालने पहुंचे ही थे कि पुलिस से मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डकैतों से लोहा लिया और अपराधियों की मंशा पर पानी फेर दिया.
सीआईडी जांच के अनुसार एनकाउंटर सही था
सीआईडी की टीम ने घटना के संबंध में मुथूट के मैनेजर, कर्मियों के अलावा कई प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की. डकैतों के पास से बरामद देसी पिस्टल, पुलिस इंस्पेक्टर और सिपाही के हथियारों की बैलिस्टिक व फॉरेंसिक जांच, मृतक शुभम सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ,डॉक्टर का बयान सहित अन्य साक्ष्य को आधार मानकर सीआईडी टीम इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि पुलिस एनकाउंटर सही था. घटना के दिन मौके पर ऐसी परिस्थिति बनी जिसमें पुलिस को गोली चलानी पड़ी. पुलिस ने जीवन सुरक्षा में फायरिंग की और एक डकैत मारा गया.
यह है पूरा मामला
6 सितंबर 2022 की सुबह 5 अपराधी बैंक मोड़ मुथूट फाइनेंस के कार्यालय में डकैती डालने पहुंचे थे. बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह ,उनके अंगरक्षक उत्तम कुमार और साक्षर पुलिस गौतम कुमार ने डकैतों को ललकारा तो फायरिंग कर भागने लगे. इंस्पेक्टर पीके सिंह की जवाबी कार्रवाई में कथित डकैत शुभम सिंह मारा गया. पुलिस ने दो को जीवित पकड़ लिया था, जबकि दो भागने में सफल हुए थे .सुप्रीम कोर्ट ने 2015 में पुलिस एनकाउंटर के संबंध में दिशानिर्देश जारी किया था .गाइडलाइन में कहा गया था कि हर एनकाउंटर की सीआईडी और मजिस्ट्रियल जांच होनी चाहिए .इसी क्रम में सीआईडी ने धनबाद के बहुचर्चित एनकाउंटर मामले की जांच की और अब जल्द ही रिपोर्ट सौंपने की तैयारी है. हालांकि शुभम सिंह के परिवार वाले यह मानने को तैयार नहीं है कि एन काउंटर हुआ है. उनका आरोप है है कि पुलिस ने शुभम सिंह को पकड़कर गोली मार दी.
रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो