✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रंगदारी के नेटवर्क को पुलिस ने किया डिकोड,प्रिंस ने वसूला 35 करोड़!आतंकी से दोस्ती का खुलासा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 6, 2026, 2:04:22 PM

रांची(RANCHI): झारखंड का मोस्ट वांटेड अपराधी प्रिंस खान के रंगदारी के नेटवर्क की बड़ी जानकारी पुलिस को मिली. जिसमें सैफी ने पुलिस के सामने रंगदारी के पैसे वसूली से लेकर इन्वेस्ट करने तक की जानकारी दी है. जिसके आधार पर अब धनबाद पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ा कर बड़ी कार्रवाई कर सकती है. माना जा रहा है कि प्रिंस खान ने अब तक 35 करोड़ रुपये से अधिक गलत तरीके से कमाई कर चुका है.

दरअसल प्रिंस खान का सबसे करीबी मेजर ने पुलिस रिमांड पर कई जानकारी दी है. जिसमें खुलासा हुआ की प्रिंस खान रंगदारी के पैसे को धनबाद समेत अन्य बड़े शहर में इवेस्ट किया गया है. प्रिंस खान ने अपने करीबी रिश्तेदार के जरिए बड़े कारोबार में पैसा लगाया है. पुलिस को जानकारी मिली की प्रिंस खान का पैसा जमीन के कारोबार में भी इन्वेस्ट किया गया है. ऐसे में इन्वेस्ट करने वालों की जानकारी पुलिस खंगाल रही है. सात दिनों की पूछताछ में गैंग के पूरे नेटवर्क को पुलिस ने तोड़ दिया. और हर एक कड़ी की जानकारी अब धनबाद पुलिस के पास है.

सैफी ने खुलासा किया कि प्रिंस खान ने बीते दो साल में रंगदारी के करीब 25 करोड़ रुपये वसूले है.जिसे अलग अलग जगह पर इन्वेस्ट किया गया है. साथ ही पुलिस को यह भी जानकारी मिली की प्रिंस अब जमीन का भी कारोबार कर रहा है. जिसके जरिए इसने 10 करोड़ से अधिक रुपये कमाए है. अब पुलिस जमीन खरीदने और बेचने वालों की भी तलाश कर रही है. जिससे जमीन खरीद बिक्री के पूरे नेटवर्क की जानकारी मिल सकते.

साथ ही पुलिस को जानकारी मिली है कि प्रिंस खान पाकिस्तान में बैठ कर रंगदारी के नेटवर्क को चला रहा है. साथ ही रंगदारी के पैसे को वह आतंकी संगठन में भी लगा रहा है. उसका लिंक ISIS जैसे संगठन से लिंक मिले है. वहीं बीते दिनों जैश ए मोहम्मद के भी संपर्क में होने की खबर सामने आई थी. इन सब के बीच अब झारखंड पुलिस प्रिंस खान को आतंकी घोषित करने की तैयारी कर रहा है.                          

Tags:JharkhandJharkhand NewsRanchiRanchi NewsCrime NewwsPrince KhanPrince Khan GangsterPrince khan Gangster UpdatePrince khan newsMejor News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.