✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चक्रधरपुर में अवैध देसी शराब पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, 3200 किलो महुआ जब्त

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 5, 2026, 6:15:06 PM

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में अवैध देसी शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. ग्राम पकुआबेड़ा में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में कच्चा माल और तैयार शराब बरामद की. मौके से करीब 3200 किलो जावा महुआ और 60 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब्त की गई सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि दोबारा इसका उपयोग न हो सके.

छापेमारी के दौरान टीम ने संजय नदी किनारे संचालित हो रही छह अवैध भट्टियों को भी ध्वस्त कर दिया. हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए. उत्पाद निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पकुआबेड़ा गांव लंबे समय से अवैध महुआ शराब निर्माण का केंद्र बना हुआ था और लगातार इसकी शिकायतें मिल रही थीं. इसी के आधार पर पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर यह सख्त कार्रवाई की.

प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, खासकर चुनाव से पहले इसे और तेज किया गया है. अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास चल रही अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस या उत्पाद विभाग को दें. सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, एसआई राजेश महतो समेत उत्पाद विभाग की टीम शामिल रही, और अज्ञात कारोबारियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

Tags:Chakradharpur illegal liquorMahua seizure 3200 kgJharkhand excise raidcountry liquor crackdownWest Singhbhum newsillegal distillery bustpolice excise actionMahua liquor raid Indiaexcise department seizurerural liquor crackdown

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.