✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:ब्राउन शुगर नेटवर्क पर पुलिस की चोट,13 महीने से फरार तस्कर गिरफ्तार

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 29, 2026, 8:40:47 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जुगसलाई थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री मामले में पिछले 13 महीनों से फरार चल रहे आरोपी मो. इमरान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे जुगसलाई फाटक के पास से दबोचा. मो. इमरान के खिलाफ 27 फरवरी 2025 को जुगसलाई थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस कांड में पहले ही पुलिस ने 143 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मुख्य आरोपी अब्दुल हामिद समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अब मो. इमरान की गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. इसके अलावा, दो अन्य आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किए जाने के बाद इस केस में रिमांड पर लिया गया था. इस तरह अब तक कुल 17 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार मो. इमरान ही इस मामले का एकमात्र फरार आरोपी बचा था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अहम सफलता माना जा रहा है.
 मानगो में भी एक युवक गिरफ्तार
इधर, मानगो पुलिस को भी ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़ करने में सफलता मिली है. पुलिस में जवाहर नगर रोड नंबर 15 से शिबू कामिला को 18 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. इस मामले में शिबू के अलावा 2 अन्य युवक विशाल पांडे और शिवा पर भी मानगो थाना में केस दर्ज किया गया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि जवाहर नगर रोड नंबर 15 के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं. पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो शिबू को ब्राउन शुगर के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. 

Tags:JamshedpurJamshedpur newsBrown sugarJharkhandJharkhand newsJamshedpur crime newsJamshedpur policeJharkhand police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.