✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के वासेपुर में प्रिंस खान के गुर्गे अदनान उर्फ अंडा के घर पुलिस की कुर्की जब्ती, पढ़ें किन मामले में वांछित है बदमाश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 3:01:55 AM

धनबाद(DHANBAD): वासेपुर के कमर मखदुमी रोड स्थित प्रिंस खान के गुर्गे और आरोपी अदनान उर्फ अंडा के घर बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी की पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की.इस दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.भूली ओपी थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि अदनान उर्फ अंडा कई आपराधिक मामलों में वांछित है.

न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया था

अदनान उर्फ अंडा के खिलाफ न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया था, जिसे शनिवार को अमल में लाया गया। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर नोटिस चिपकाया और सामान की जब्ती की कार्रवाई पूरी की.कुर्की-जब्ती के दौरान आसपास बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए.पुलिस ने लोगों को समझाया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों पर नकेल कसने और अपराध पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

पढे किन मामले में वांछित है बदमाश

जानकारी के अनुसार, अदनान उर्फ अंडा पर वासेपुर समेत कई इलाकों में आपराधिक वारदातों में शामिल होने का आरोप है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार कर रही है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:prince khan newsaga khan latest newsaga khan latest news liveprince khan dhanbad newswasepur prince khan newsjharkhand latest newslatest news jharkhandprince khan new songprince khanlatest newsprince khan threateneddhanbad latest newsprince khan new song 2021gangster prince khanprince khan gangsterpakistan latest newsbihar latest newsb prince khan new song 2018prince khan ne ki hatyaprince khan bangla song newprince khan songprince khan gangprince khan videoCrime news dhanbadWasepur dhanbad newsTrending newsViral newz

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.